8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भद्रकाली मार्ग की नहीं बढ़ेगी चौड़ाई

हनुमानगढ़. टाउन स्थित भद्रकाली मार्ग की चौड़ाई मास्टर प्लान के अनुसार नहीं बढ़ाई जाएगी। इसकी जगह पर अमरपुरा थेड़ी तक डामर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब एक करोड़ की लागत आएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 24 Jan 2021, 7:44 PM IST

भद्रकाली मार्ग की नहीं बढ़ेगी चौड़ाई

भद्रकाली मार्ग की नहीं बढ़ेगी चौड़ाई

भद्रकाली मार्ग की नहीं बढ़ेगी चौड़ाई, एक करोड़ की लागत से होगा सड़क का निर्माण
- राज्य सरकार ने आरआईडीएफ के तहत बजट का किया आवंटन
हनुमानगढ़. टाउन स्थित भद्रकाली मार्ग की चौड़ाई मास्टर प्लान के अनुसार नहीं बढ़ाई जाएगी। इसकी जगह पर अमरपुरा थेड़ी तक डामर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब एक करोड़ की लागत आएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने आरआईडीएफ के तहत एक करोड़ के बजट का भी आवंटन कर दिया है। वर्तमान में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण से पूर्व कागजी कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद ऑनलाइन निविदा की कार्यवाही होगी। जानकारी के अनुसार साढ़े तीन मीटर की चौड़ाई की डामर सड़क का निर्माण विभाग की ओर से करवाया जाएगा। हालांकि अमरपुरा थेड़ी मार्ग पर गंदे पानी की नीकासी के लिए ग्राम पंचायत की ओर से नाली का निर्माण कर रख है। इसे शिफ्ट करवाने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा गत दिन पूर्व पंचायत समिति की साधारण बैठक में भी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी नाली शिफ्ट कराने की बात कही थी। एक करोड़ की स्वीकृति मिलने से साफ है कि इस बार भी बजट सत्र में भद्रकाली मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने की सौगात नहीं मिलेगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से पांच करोड़ रुपए बजट की मांग की गई थी। लेकिन एक करोड़ का बजट स्वीकृत होने पर 11 फीट की सड़क पर डामर बिछाया जाएगा। गौरतलब है कि यह स्वीकृति कई वर्षों से लंंबित है। इससे पूर्व भाजपा की सरकार में सार्वजनिक निर्माण ने इस मार्ग का एस्टीमेट तैयार कर पांच करोड़ रुपए के बजट की स्वीकृति की मांग की थी। इसके लिए मुख्यालय फाइल भी भिजवाई थी। इसे बजट सत्र से दरकिनार कर दिया था। इसके बाद सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार से लोगों की उम्मीद जगी थी कि पहले बजट सत्र में इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के लिए बजट को हरी झंडी दे सकती है। लेकिन वह भी नहीं हुआ। इस बार के आगामी बजट सत्र में भी पांच करोड़ की स्वीकृति नहीं मिलेगी। टाउन से भद्रकाली जाने के लिए अमरपुरा थेड़ी तक पांच सामाजिक संगठन व किसान 2010 से इस मार्ग को मास्टर प्लान के आधार पर निर्माण करने की मांग कर रहे हैं। इस नक्शे में टाउन से अमरपुरा थेड़ी तक सड़क की चौड़ाई 82.5 फीट है। जबकि मौके पर यह सड़क 10 फीट तो कहीं 15 फीट है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसकी डीपीआर तैयार कर पांच करोड़ प्रस्ताव बनाकर भेजा था। लेकिन इसकी जगह पर एक करोड़ की स्वीकृति मिली है।

कर चुके हैं निशानदेही
पीडब्ल्यूडी इस मार्ग पर मास्टर प्लान के तहत 82.5 फीट की चौड़ाई पर दोनों तरफ खेतों में निशानदेही कर चुका है। अभी तक दोनों तरफ ताराबंदी की कार्रवाई नहीं होने से स्थिति जस के तस है। वर्तमान में हालात यह हैं कि 11 व 15 एचएमएच की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क की चौड़ाई तो दूर मरम्मत तक नहीं की गई।

यह बनाया था प्रस्ताव
भद्रकाली मंदिर मार्ग पर पांच करोड़ की लागत से करीब छह किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना था। सड़क की चौड़ाई सात मीटर के करीब रखी गई है और इसके दोनों और सौंदर्यीकरण करने का निर्णय लिया था। इसको लेकर ना तो पूर्व की राज्य सरकार ने इसको लेकर कोई कार्यवाही की और ना ही वर्तमान सरकार ने इसकी स्वीकृति जारी की है।
़