scriptअपहरण की आशंका में महिला से मारपीट, जांच में सभी निकले जेबकतरा गिरोह के सदस्य | Woman beaten in suspicion of kidnapping | Patrika News

अपहरण की आशंका में महिला से मारपीट, जांच में सभी निकले जेबकतरा गिरोह के सदस्य

locationहनुमानगढ़Published: May 28, 2019 11:59:26 am

Submitted by:

adrish khan

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
 

hanumangarh ke pakka sarna gaanv ka mamla

अपहरण की आशंका में महिला से मारपीट, जांच में सभी निकले जेबकतरा गिरोह के सदस्य

अपहरण की आशंका में महिला से मारपीट, जांच में सभी निकले जेबकतरा गिरोह के सदस्य
– गांव पक्का सारणा बस स्टैंड का मामला
– सदर पुलिस ने महिला को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया
हनुमानगढ़. किशोरियों के अपहरण के संदेह में सोमवार शाम गांव पक्कासारणा बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने एक महिला की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला व किशोरियों को अपने साथ थाने ले गई। पड़ताल के दौरान मामला अपहरण का नहीं बल्कि जेबकतरा गिरोह का निकला। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर प्रौढ़ महिला बस से गांव पक्का सारणा बस स्टैंड पर उतरी। उसके साथ करीब आठ व दस साल की दो लड़कियां थी। जब महिला दोनों लड़कियों को हनुमानगढ़ जाने वाली बस में बैठाने लगी तो वे विरोध करते हुए रोने लगी। बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों को शक हुआ तो उन्होंने किशोरियों से महिला के साथ नहीं जाने का कारण पूछा। सरपंच श्रीराम बारूपाल के अलावा अन्य प्रबुद्ध लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों लड़कियों ने जानकारी दी कि महिला उन्हें गांव खोथांवाली के पास स्थित ईंट भ_े से जबरन अपने साथ ले आई है तथा हनुमानगढ़ जंक्शन ले जा रही है। बस स्टैंड पर खड़ी महिलाओं ने दोनों बच्चियों का अपहरण करने के शक में उक्त महिला से मारपीट शुरू कर दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाने के सहायक उप निरीक्षक रामपाल सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला से पूछताछ की तो उसने जानकारी दी कि वह हनुमानगढ़ जंक्शन क्षेत्र के खुंजा की रहने वाली है। उक्त दोनों लड़कियां उसके रिश्तेदार की बेटियां हैं। वह उन्हें अपने साथ ले जा रही थी। पुलिस दोनों बच्चियों व उक्त महिला को अपने साथ थाने ले आई तथा सच्चाई का पता लगाने के लिए दोनों किशोरियों के परिजनों को सूचना दी।
जांच में खुला भेद
पुलिस ने पड़ताल की तो मामला कुछ और ही निकला। पुलिस पड़ताल में पता चला कि उक्त महिला व नाबालिग बच्चियां बसों में जेब काटने के गिरोह से जुड़ी हुई हैं। इस पर पुलिस ने महिला को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। जबकि दोनों किशोरियों को दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बाल सम्प्रेषण गृह भिजवा दिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने अपना नाम रानी उर्फ शीला (42) पत्नी अमरसिंह निवासी लालगढ़ बताया। यह भी जानकारी मिली कि महिला इधर-उधर बसों में सफर के दौरान नकबजनी व चोरी की वारदातों को अंजाम देती है। दोनों लड़कियां भी उसके साथ रहती थी। थाना प्रभारी लेघा के अनुसार दोनों किशोरियों के बताए अनुसार उनके परिजनों से मोबाइल पर सम्पर्क किया तो पहले तो उन्होंने खुद के थाने में आने की बात कही। लेकिन बात में कहा कि वे लड़कियों को छोड़ दें, वे अपने आप घर आ जाएंगी। इसके बाद उन्होंने फोन स्विच ऑफ कर लिया। इस पर रानी उर्फ शीला को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। जबकि दोनों किशोरियों को दस्तयाब कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो