script6 साल का मासूम बोरवेल मे गिरा, बच्चे की अंदर से आ रही रोने की आवाज | 6 year child down borewell in Hapur | Patrika News

6 साल का मासूम बोरवेल मे गिरा, बच्चे की अंदर से आ रही रोने की आवाज

locationहापुड़Published: Jan 10, 2023 02:25:40 pm

Submitted by:

Priyanka Dagar

हापुड़ में 6 साल का मासूम बोरवेल में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची गई है। बच्चे को निकालने का काम किया जा रहा है।

borewell.jpg
हापुड़ के मोहल्ला फूल गढ़ी में रहने वाला 6 साल का बच्चा माऊ घर के बाहर खेल रहा था। पास ही बोलवेल बना हुआ है। जो ढका नहीं था। खेलते-खेलते 6 साल का माऊ 40 फुट गहरे बोरवेल में जा गिरा। साथ में खेल रहे उसके दोस्तों ने बच्चे के माता-पिता को बताया। जिसके बाद पूरे गांव में हंगामा हो गया।
बोरवेल से बच्चे की आवाज आ रही है
गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और अपर जिलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर बच्चे को निकालने का काम शुरू कर दिया है। बच्चा चिल्ला रहा है।
अंदर से बच्चे की रोेने की आवाज आ रही है। बच्चे को बाहर निकालने के लिए NDRF की टीम गाजियाबाद से बुलायी गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

10 साल से नहीं हुआ था इस्तेमाल
करीब 35 साल पहले नगर पालिका ने कुआं खोदा था। 10 साल से इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा था। मंगलवार को खेलते समय 6 साल का माऊ उसमें गिर गया। बच्चे को ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है।
यह भी पढ़ें

दीक्षांत समारोह में बोली आनंदीबेन पटेल, 5 साल बाद लड़कियों को नहीं मिलेंगे दूल्हे

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
बच्चे के गिरने की खबर सुनते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरा गांव बच्चे की सलामती के लिए दुआं कर रहा है। बच्चे का परिवार प्रशासन से अपने बच्चे को सही-सलामत बाहर निकालने की गुहार लगा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो