scriptउत्तर प्रदेश का ये टॉल बूथ घंटों तक किया गया फ्री, बिना पैसे दिए जमकर दौड़े वाहन, जानिए क्यों | bku protest at toll plaza chijarsi hapur | Patrika News

उत्तर प्रदेश का ये टॉल बूथ घंटों तक किया गया फ्री, बिना पैसे दिए जमकर दौड़े वाहन, जानिए क्यों

locationहापुड़Published: Sep 07, 2019 06:34:09 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

खबर की मुख्य बातें-
-छिजारसी टोल प्लाजा शनिवार को घंटो फ्री करा दिया गया
-सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची
-जमकर नोकझोंक हुई

screenshot_from_2019-09-07_18-32-11.jpeg
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली के छिजारसी टोल प्लाजा पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब सैकड़ों किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर टोल फ्री करा दिया। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों पर आरोप लगाया के टोलकर्मी किसानों के साथ अभद्रता व जबरन टोल मांगते हैं। किसान यूनियन कार्यकर्ता बताने पर टोल पर तैनात बाउंसर किसानों के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं, वहीं टोल कर्मियों की दबंगई आए दिन चरम पर है।
यह भी पढ़ें

भारत में 9 दिन बाद भी नहीं हुआ चीनी नागरिक का पोस्टमार्टम, जानिए क्यों

आरोप है कि शनिवार सुबह भी टोल पर तैनात बाउंसरों ने एक बस चालक की दौड़ा दौड़ा कर पीटा था। वहीं मोके पर पहुंची पुलिस व भारतीय किसान यूनियन के बीच नोकझोक भी हुई, किसान यूनियन के कार्यकर्ता बैठे धरने पर बैठ गए। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह जब एक बस टोल पर से गुजरी तो बस चालक व टोल कर्मियों के बीच टोल को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। टोल कर्मियों ने दबंगई दिखाते हुए बस में जमकर तोड़फोड़ की और हाथों में डंडे लेकर बस के पीछे दौड़ने लगे।
यह भी पढ़ें

सिपाही को गोली मारने वाले बदमाश का यूपी पुलिस ने किया ऐसा हाल, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

बस चालक अपनी जान बचाने के लिए बस लेकर भागने लगा तभी कुछ दूर आगे जाकर एक बाइक बस की चपेट में आ गई, हालांकि गनीमत यह रही की इसमे कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन टोल कर्मियों ने बस को घेर कर उस पर लाठी-डंडे व पत्थरों से तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। जिससे उसमें बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और यात्री इधर-उधर भागने लगे। टोल कर्मियों की इस गुंडई का वीडियो बस में बैठे किसी यात्री ने बना लिया और इसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बस में तोड़फोड़ व बाइक चपेट में आने सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें

महिला ने लगाई गुहार, ‘दरोगा जी मेरी बेटियों के साथ करते हैं गंदी हरकत, मुझ पर भी बना रहे इस काम का दबाव’

इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता टोल पर पहुंचे। यहां पहले उन्होंने टोल टैक्स को फ्री कर दिया, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप करने के बाद भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और किसानों के लिए टोल टैक्स को फ्री करने की मांग करने लगे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता में पुलिस में हल्की नोकझोंक भी हुई लेकिन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपने मांगने माने जाने तक धरने पर बैठने की चेतावनी देते रहे। पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो