scriptघुड़चढ़ी के दौरान डांस कर रहे दूल्हे के जीजा ने की फायरिंग, छत से देख रही किशोरी की हुई मौत- देखें वीडियो | grooms jija on marriage 17 year old girl died in hapur | Patrika News

घुड़चढ़ी के दौरान डांस कर रहे दूल्हे के जीजा ने की फायरिंग, छत से देख रही किशोरी की हुई मौत- देखें वीडियो

locationहापुड़Published: Nov 25, 2019 07:55:34 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

Highlights

गांव से लड़की वालों के घर जाने के लिए विदा हो रही थी बारात
इसी दौरान दूल्हे के जीजा ने घुड़चढ़ी में की हर्ष फायरिंग
किशोरी की इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी हुआ फरार

demo.jpeg

हापुड़। पुलिस प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ का है। जहां घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वही दावा किया जा रहा है कि फायरिंग दूल्हे के जीजा ने अवैध हथियार से की है। आरोपी जीजा वारदात के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि गांव में शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है ।

190 हिंदू- मुस्लिम जोड़ों का एक साथ हुआ विवाह, दिखा ऐसा नजारा- देखें वीडियो

जानकारी के अनुसार, थाना सिंभावली क्षेत्र बक्सर गांव निवासी मुस्तेहसन पुत्र शकील की बरात हापुड़ के गांव पटना मुरादपुर जा रही थी। बारात जाने से पहले गांव में घुड़चढ़ी चल रही थी। इसमें डीजे और बैंड पर सभी लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान गाजियाबाद के कैला भट्टा निवासी दूल्हे के जीजा ने शान मोहम्मद ने अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली छत पर खड़ी होकर घुड़चढ़ी देख रही 17 वर्षीय किशोरी मुस्कान को जा लगी। गोली लगते ही बच्ची लहूलुहान हालत में नीचे आ गिरी। वही आरोपी मौके से फरार हो गया।

किशोरी की इलाज के दौरान हुई मौत

वही माथे में गोली लगने से घायल मुस्कान को भगदड़ के बीच परिवार अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां से गंभीर हालत में किशोरी को डॉक्टरों मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में मुस्कान की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपी जीजा का पता लगाने में जुटी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो