यह भी पढ़ें – गन्ने का बकाया भुगतान न होने पर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे किसान, प्रशासन काे दी बड़ी चेतावनी- देखें वीडियो
हापुड़ एएसपी ने बताया कि देहात पुलिस देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार नजर आई, तो पुलिस ने कार रोकने का इशारा किया। तभी कार सवारों ने पुलिस देख फायरिंग दी और भागने का प्रयास किया। बदमाशों की गोलियों से बचते हुए पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान धनोरा रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। इसमे कई राउंड फायरिंग के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश आसिफ पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही पूछताछ कर फरार आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।