scriptVideo: बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाश को पुलिस ने गोली मारकर किया पस्त, तीन गिरफ्तार | Three crooks arrested after encounter in hapur | Patrika News

Video: बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाश को पुलिस ने गोली मारकर किया पस्त, तीन गिरफ्तार

locationहापुड़Published: Feb 10, 2020 12:38:33 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- हापुड़ जिले के थाना गढ़ क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच फायरिंग- पुलिस ने एनकाउंटर में एक बदमाश को मारी गोली- लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं बदमाशों के खिलाफ

hapur-encounter.jpg
हापुड़. थाना गढ़ क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक बदमाश को गोली मार दी। पुलिस ने उसके दो साथियों को भी दबोच लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना गढ़ क्षेत्र में पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक पर सवार तीन बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। एक बदमाश को गोली लगते ही पुलिस उसे दबोच लिया। वहीं, उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल ने भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए बदमाशों पर कई लूट के मुकदमे दर्ज हैं। देर रात बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो