हापुड़

ढाई फुट के अजीम को मिली तीन फुट की दुल्हन तो पूरी हुई दिल की मुराद

marriage of two and a half feet azeem mansoori कहते हैं शादी के लिए जोड़ियां ऊपर से ही बनती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ जनपद शामली के कैराना निवासी ढाई फुट के अजीम मंसूरी के साथ। जो अपनी शादी के लिए काफी परेशान थे। अजीम मंसूरी अपनी शादी के लिए थाने से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रार्थना पत्र दे चुके थे। अजीम के मन की मुराद उस समय पूरी हुई जब उनको हापुड में तीन फुट की दुल्हन मिल गई। अजीम आज अपनी दुल्हन के साथ शादी कर रहे हैं।

हापुड़Nov 02, 2022 / 07:59 pm

Kamta Tripathi

ढाई फुट के अजीम को मिली सवा दो ​फुट की दुल्हन तो पूरी हुई दिल की मुराद

marriage of two and a half feet azeem mansoori जिले में आज उस समय हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला जब ढाई फुट का दुल्हा सेहरा बांधकर आगे चल रहा था और पीछे बाराती। सेहरा बांधकर हापुड में सवा दो फुट की दुल्हन लेने पहुंचे शामली जिले के ढाई फुट के अजीम मंसूरी की खुशियों का आज कोई ठिकाना नहीं था। उनके चेहरे पर मुस्कान थी और दिल में शादी के लडडू फूट रहे थे। शामली जिले के कैराना निवासी ढाई फुट के अजीम मंसूरी की दिल की मुराद तीन फुट की दुल्हन मिलने के बाद आज आखिरकार पूरी हो ही गई।
कई सालों से अजीम अपनी शादी के लिए प्रयास में जुटे थे। आज अजीम मंसूरी बुधवार सुबह अपनी दुल्हन को लाने के लिए हापुड़ पहुंच गए। इस दौरान उसके परिजन काफी खुश नजर आए। कैराना निवासी ढाई फुट के अजीम मंसूरी छह साल पहले तब चर्चा में आए थे। जब वह अपनी शादी कराने का प्रार्थना पत्र लेकर थाने पहुंचा था। उसने पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई थी। अजीम मंसूरी का कहना था कि उसके परिजन उसकी शादी नहीं करा रहे हैं। तब पुलिस जांच के लिए उसके घर भी पहुंची थी।
यह भी पढ़ें

Ganga mela Makhdumpur : गंगा मेला में महिला और पुरुषों के लिए बनेंगे अलग घाट, असामाजिक तत्वों पर रहेगी तीसरी नजर

अजीम मंसूरी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गया था। उसने पुलिस से कई बार शादी कराने की मांग की थी। अजीम मंसूरी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुहार लगाई थी। उनकी पत्नी डिंपल यादव से मुलाकात की थी। आखिरकार आज अजीम मंसूरी की मन की मुराद पूरी हो ही गई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.