हापुड़

हापुड से मेरठ तक फैला रोहिंग्या का जाल, दो गिरफ्तार,फर्जी आधार कार्ड से बने देश के नागरिक

प्रदेश में इस समय अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए डीजीपी ने आदेश दिए हुए हैं। जिस पर पश्चिमी उप्र के जिलों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हापुड पुलिस ने जिले में अवैध रूप से रह रहे दो रोहिंग्या को गिरफ्तार कर लिया।

हापुड़Apr 30, 2022 / 08:24 pm

Kamta Tripathi

हापुड से मेरठ तक फैला रोहिंग्या का जाल, दो गिरफ्तार,फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बने देश के नागरिक

प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ डीजीपी के आदेश पर अभियान चलाया हुआ है। खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि पश्चिमी उप्र में बड़े पैमाने पर रोहिंग्या रह रहे हैं। इसी कड़ी में हापुड़ पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब दो रोहिंग्या को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया। ये दोनों रोहिंग्या हापुड के थाना धौलाना क्षेत्र के खिचरा गांव में पिछले आठ साल से फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहे थे। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड और फर्जी पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार रोहिंग्या के पास से रिफ्यूजी कार्ड और फर्जी आधार कार्ड के अलावा पासपोर्ट बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि ये दोनों रोहिंग्या 15 साल पहले म्यांमार से आकर अलीगढ़ में रहे उसके बाद पासपोर्ट बनवा लिया। उसके बाद बीते आठ वर्षो से दोनों रोहिंग्या हापुड के धौलाना थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे थे। इन लोगों ने फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट में पता बदलवा लिया था। इस मामले में एसपी हापुड दीपक भूकर ने बताया कि ये लोग 80 हजार रुपये में पासपोर्ट तैयार करवाते थे। इसके बाद अपना आधार कार्ड बनवा लिया करते थे। गिरफ्तार रोर्हिग्या के नाम फैयाज और दिल मोहम्मद हैं।

एसपी ने बताया रोहिंग्या फैयाज से जो पासपोर्ट बरामद हुआ है उसने उस पर दुबई की यात्रा की है। इनके अन्य साथियों के बारे में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने की बात सामने आई है। इनके साथ इनके अन्य परिवार भी हापुड़ और मेरठ में रह रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.