scriptजिले के 128 समूहों को मिला 1 करोड़ 57 लाख का बैंक लिंकेज | 128 groups of the district got bank linkage of 1 crore 57 lakh | Patrika News

जिले के 128 समूहों को मिला 1 करोड़ 57 लाख का बैंक लिंकेज

locationहरदाPublished: Sep 20, 2020 09:54:52 pm

Submitted by:

gurudatt rajvaidya

स्वसहायता समूहों को बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए कृषि मंत्री कमल पटेल

जिले के 128 समूहों को मिला 1 करोड़ 57 लाख का बैंक लिंकेज

स्वसहायता समूहों को बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए कृषि मंत्री कमल पटेल

हरदा। गरीब कल्याण सप्ताह अंतर्गत कृषि मंडी परिसर में रविवार को स्वसहायता समूहों को बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा 128 समूहों को एक करोड़ 57 लाख रुपए की बैंक लिंकेज राशि का प्रतीकात्मक चेक वितरण किया गया। इस दौरान जिले के ग्रामीण अंचलों के स्वसहायता समूह की लगभग 200 महिलाएं मौजूद रहीं। समारोह में मंत्री पटेल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वसहायता समूह के माध्यम से आर्थिक विकास ही नहीं सामाजिक विकास के परिणाम दिखाई दे रहे हैं। समूह की महिलाएं सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हंै। पटेल द्वारा समूह के जिले में सशक्तिकरण के लिए बताया गया कि शासन की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का क्रियान्वयन स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कराया जाएगा। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही समुदाय का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा। मंत्री पटेल कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए आगामी 3 वर्षों में सभी गांवों में नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। पटेल ने समूह द्वारा तैयार किए गए आजीविका उत्पादों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में एलइडी के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष निशोद, कलेक्टर संजय गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ दिलीप कुमार यादव, एडीएम प्रियंका गोयल एवं जेपी सैयाम, सांसद प्रतिनिधि अमर सिंह मीणा, आजीविका मिशन जिला परियोजना प्रबंधक अमृतलाल परस्ते आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो