script151 लीटर दूध से होगा श्री गुप्तेश्वर महादेव और द्वाद्वश ज्योर्तिलिंग का अभिषेक | 151 liters dudh se hoga shree gupteshvar mahadev ka abhishekh | Patrika News

151 लीटर दूध से होगा श्री गुप्तेश्वर महादेव और द्वाद्वश ज्योर्तिलिंग का अभिषेक

locationहरदाPublished: Feb 15, 2020 08:07:29 pm

Submitted by:

poonam soni

महाशिवरात्रि पर रोशनी से जगमगाएंगे शिवालय

151 लीटर दूध से होगा श्री गुप्तेश्वर महादेव और द्वाद्वश ज्योर्तिलिंग का अभिषेक

151 लीटर दूध से होगा श्री गुप्तेश्वर महादेव और द्वाद्वश ज्योर्तिलिंग का अभिषेक

हरदा. शहर में 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस मौके पर अजनाल नदी के तट पर स्थित प्राचीन श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से रात तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। अन्य शिवालयों में भी पूरे दिन भक्ति की बयार बहेगी।
महाशिवरात्रि पर होगा अभिषेक
श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि पर सुबह 5 बजे 151 लीटर दूध से मुख्य शिवलिंग व मंदिर में स्थापित द्वाद्वश ज्योर्तिलिंग का अभिषेक पूजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इसमें भगवान गुप्तेश्वर को पालकी में सवार कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। शोभायात्रा घंटाघर चौक, चांडक चौराहा, टांक चौराहा, जैसानी चौक, गजानन मंदिर होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे गुप्तेश्वर भगवान व द्वाद्वश ज्योर्तिलिंग का आकर्षक शृंगार किया जाएगा।
शाम सात बजे होगी महाआरती
शाम 7 बजे महाआरती का आयोजन होगा। इस दौरान ब्राह्मणों द्वारा गुप्तेश्वर शिवलिंग व द्वाद्वश ज्योर्तिलिंग की अलग-अलग आरती उतारी जाएगी। पर्व के मद्देनजर मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां रंगरोगन सहित विद्युत साजसज्जा की जा रही है।
गुप्तेश्वर मंदिर में बैठक 16 को
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गुप्तेश्वर मंदिर ट्रस्ट की बैठक गुप्तेश्वर मंदिर परिसर में रविवार सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है। इसमें आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी।
महाशिवरात्रि पर रोशनी से जगमगाएंगे शिवालय
महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के एलआईजी कॉलोनी स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, न्यूएलआईजी कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, कृषि उप मंडी स्थित पंच पिपलेश्वर भगवान महादेव मंदिर, अजनाल नदी के किनारे स्थित प्राचीन शंकर मंदिर (दोनों) आदि शिवालयों में भी विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। यहां भी पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
मंदिर पहुंच मार्ग पर व्यवस्था बनाने की मांग
शिवसेना द्वारा गुरुवार को नपा सीएमओ को आवेदन देकर पर्व के दौरान मंदिर पहुंच मार्ग पर व्यवस्थाएं बनाने की मांग की है। शिवसेना संभाग प्रभारी सोहन उन्हाले ने बताया कि मंदिर प्रांगण स्थाई महिला शौचालय निर्माण, पुल पर रैलिंग, अखाड़े के सामने विसर्जन कुण्ड वाले स्थान को समतल बनाने सहित घाट व पहुंच मार्ग पर सफाई और अन्य व्यवस्थाएं बनाने की मांग की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो