scriptट्रैक्टर लेकर सड़कों पर अन्नदाता,ठेठ देसी परिधान,देशभक्ति गीतों पर खूब नाचे | Annadata on the streets with a tractor, typical desi clothes, danced a | Patrika News

ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर अन्नदाता,ठेठ देसी परिधान,देशभक्ति गीतों पर खूब नाचे

locationहरदाPublished: Aug 14, 2022 06:23:06 pm

Submitted by:

Mahesh bhawre

शहर में घूमी तिरंगा यात्रा,महापुरुषों की मूर्तियों पर किया माल्यार्पण,मंडी में समापन

Patrika Logo

पत्रिका लोगो



ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर अन्नदाता,ठेठ देसी परिधान,देशभक्ति गीतों पर खूब नाचे

शहर में घूमी तिरंगा यात्रा,महापुरुषों की मूर्तियों पर किया माल्यार्पण,मंडी में समापन
हरदा। खेतों में बोवनी बखरनी के काम आने ट्रैक्टर लेकर हजारों अन्नदाता सिर पर केसरिया साफा,तन पर धोती और पजामा कुर्ता धारण कर रविवार को शहर की सड़कों पर देशभक्ति गीतों की धुनों पर खूब उत्साह उमंग से नाचते हुए दिखाई दिए। तिरंगा यात्रा के तहत रविवार को कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्रैक्टर रैली का आव्हान किया। इसमें जिले के दूरस्थ गांवों से हजारों किसान ड्रेस कोड में शामिल हुए। शहर में ७ किमी की दूरी तय करने में करीब ४ घंटे लगे। मंडी पहुचंकर समापन हुआ।
—-रविवार को सुबह १० बजे से ही छीपानेर रोड पर पारंपरिक परिधान में किसान ट्रैक्टर लेकर जुटने लगे। ट्रैक्टरों पर भी करीने से तिरंगे सजे थे। ११ बजे डीजे पर बजते देशभक्ति के तरानों की धुन पर तिरंगा यात्रा शुरु हुई। रास्ते में महापुरुषों की मूर्तियों पर पुष्पहार चढाए। हर चौराहे पर सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने यात्रा में शामिल लोगों पर फूल बरसाए। तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर मंडी पहुंचकर समाप्त हुई।

फोटो ५ हरदा। शहर में निकली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा।
बाक्स में

मंत्री कमल पटेल ने यात्रा की अगुवाई की। रास्ते में कई बार देशभक्ति के गीतों की धुन पर वे खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। कई बार उन्होंने ढोलक भी बजाई। ये देश है वीर जवानों का,मेरे देश की धरती सोना उगले जैसी गीतों पर वे किसानों के साथ खूब नाचे। जिले के इतिहास में संभवत: पहली बार निकली ट्रैक्टर रैली लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। पटेल ने बताया कि हरदा कृषि उत्पादन में प्रदेश में अव्वल है। कृषि से ही हमारी अर्थव्यवस्था है। यह हमारी रीढ़ व पहचान है। इसी कारण आजादी के अमृत महोत्सव के मौके को यादगार बनाने यह पहल की। रैली के समापन मौके पर मंडी में हुए कार्यक्रम में उन्होंने खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो