scriptभाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी | BJP demonstrated in front of Collectorate | Patrika News

भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

locationहरदाPublished: Jan 24, 2020 11:09:51 pm

Submitted by:

rakesh malviya

माफिया राज पर कार्रवाई के नाम पर भेदभाव करने का आरोप लगाया, राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया

भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

हरदा. माफिया के नाम पर भेदभावपूर्ण कार्यवाही के विरोध तथा भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के विरूद्ध कानून के दुरूपयोग रोकने की मांग को लेकर भाजपा ने शक्रवार को प्रदर्शन किया। भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। रैली के साथ तथा कलेक्ट्रेट के पास बड़ी संख्या में बल तैनात था। इस दौरान भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, टिमरनी विधायक संजय शाह व नपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने एसडीएम एचएस चौधरी को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि जबसे कमलनाथ की सरकार अस्तित्व में आई है, तभी से दुराग्रहपूर्ण अनुचित कार्यवाहियां की जा रही हैं। कभी अतिक्रमण के नाम पर, तो कभी माफिया उन्मूलन के नाम पर कांग्रेस सरकार या तो अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान कर रही है या फिर आम जनता के बीच भय का वातावरण पैदा कर भ्रष्टाचार के नए तरीके निकाल रही है। जो कार्रवाई हो रही उसमें कांग्रेस से जुड़े लोगों के अवैध अतिक्रमण छोड़े जा रहे हैं। इसके उलट भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा वैध कागज दिखाएं जाने के बावजूद उनके निर्माण तोड़े जा रहे हैं। भाजपा चाहती है कि प्रदेश में माफिया के विरूद्ध कार्यवाही चले, लेकिन संगठन को इसमें भारी पक्षपात पर आपत्ति है। संगठन की मांग है कि कार्यवाही करने से पहले सरकार माफिया की सूची सार्वजनिक करे।
भाजपा तैयार करा रही अवैध निर्माण की सूची
भाजपा का कहना है कि यदि सरकार माफिया की सूची सार्वजनिक नहीं करती है तो स्पष्ट है कि उसकी नियत में खोट है। इसलिए भाजपा अपने स्तर पर सभी जिलों में अवैध निर्माणों की सूची बनवा रही है। इसमें सामने आया है कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता साल भर से बड़े पैमाने पर शासकीय भूमि पर कब्जा करने में जुटे हुए हैं। नागरिकों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने की मंशा से घर-घर जो नोटिस बांटे जा रहे हैं, उनकी छाया प्रतियां भी एकत्रित की जा रही हैं। भाजपा यह सूची और फर्जी नोटिस सार्वजनिक करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो