scriptनर्मदा में दौड़ी नौकाएं, अशोक ध्यानचंद ओर कलेक्टर ने की पतंगबाजी | Boats run in Narmada, Ashok Dhyanchand and Collector kite flying | Patrika News

नर्मदा में दौड़ी नौकाएं, अशोक ध्यानचंद ओर कलेक्टर ने की पतंगबाजी

locationहरदाPublished: Jan 15, 2020 11:15:56 pm

Submitted by:

rakesh malviya

भुआणा उत्सव के समापन अवसर पर कलाकारों ने अनेक प्रस्तुतियां, खेल गतिविधियां भी आयोजित

नर्मदा में दौड़ी नौकाएं, अशोक ध्यानचंद ओर कलेक्टर ने की पतंगबाजी

नर्मदा में दौड़ी नौकाएं, अशोक ध्यानचंद ओर कलेक्टर ने की पतंगबाजी

हंडिया. भुआणा उत्सव के दूसरे दिन हंडिया में नर्मदा तट पर धूम रही। जहां एक और लोगों ने झूले एवं खान-पान का आनंद लिया, वहीं दूसरी ओर दिनभर खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। उत्सव में विशिष्ट अतिथि ओलंपिक्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद एवं कलेक्टर एस. विश्वनाथन द्वारा नौका दौड़ को हरी झंडी दिखाई गई। हंडिया तट से नेमावर तट तक आयोजित इस नौका दौड़ में प्रथम स्थान अजय केवट, द्वितीय संतोष केवट तथा तृतीय स्थान रामलाल केवट ने प्राप्त किया।
समरसता खिचड़ी का चखा स्वाद
कलेक्टर विश्वनाथन ने सीईओ जिला पंचायत दिलीप यादव, अपर कलेक्टर प्रियंका गोयल सहित अन्य अधिकारियोंं के साथ मेले में झूले का आनंद लिया। वहीं स्टॉल पर समरसता खिचड़ी का स्वाद भी चखा। मकर संक्रांति के पर्व पर नर्मदा घाट पर पतंगबाजी के दौरान अशोक ध्यानचंद, कलेक्टर विश्वनाथन ने भी पतंग उड़ाई। कबड्डी, खो-खो, रस्साकस्सी, व्हालीबाल प्रतियोगिताएं भी हुईं। कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खिलाड़ी भारती सोनकर को पैर में चोट आने पर उसे 108 एम्बुलेंस से चिकित्सालय भेजा गया। एडवेंचर गेम ने भी लोगों का मन मोहा।वहीं, कृषि विपणन पुरस्कार योजना अंतर्गत किसान मोहनलाल हरचंद निवासी रिजगांव को उपहार स्वरुप ट्रैक्टर भेंट किया गया। शाम को बंगाली और गुजराती नृत्य की कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं पद्मश्री प्रहलादसिंह टिपानिया द्वारा कबीर के पंक्तियों को सुनाया गया।
कांग्रेसियों ने जताया विरोध
मकड़ाई में भुआणा उत्सव के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रभारी मंत्री व पर्यटन मंत्री के फोटो नहीं लगाए जाने पर कांग्रेसियों ने विरोध जताया था। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को सभी मुख्य स्थानों के साथ ही मंच पर भी मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं पर्यटन मंत्री के बड़े-बड़े बैनर, फोटो लगाए गए। किंतु इसके बावजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, पूर्वविधायक डॉ. आरके दोगने, अभिजीत शाह, अजय शाह, रामू टेकाम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमीन पर बैठकर उत्सव का आनंद लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो