scriptजुलाई से देशभर में एक जैसा रुमार्ट ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए क्या है इसकी खासियत | changes to driving license format | Patrika News

जुलाई से देशभर में एक जैसा रुमार्ट ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए क्या है इसकी खासियत

locationहरदाPublished: Nov 14, 2018 12:34:10 pm

Submitted by:

poonam soni

लाइसेंस में एकरूपता लाने जल्द बदलेगा प्रारूप

driving licence

जुलाई से देशभर में एक जैसा रुमार्ट ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए क्या है इसकी खासियत

हरदा. केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय द्वारा देशभर में लाइसेंस में एकरुपता लाने के लिए बदलाव करने जा रहा है। इसकेे लिए एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 1 जुलाई 2019 से देशभर में नए तरह के लाइसेंस जारी किए जाएंगे। केन्द्र परिवहन मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन ने उल्लेख किया है कि मोटर व्हीकल एक्ट 1989 के तहत बन रहे लाइसेंस की प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए अपत्तियां बुलाई गई है। इसमें लाइसेंस के नए प्रारूप के बारे में पूछा गया है। विभाग की इस व्यवस्था से पूरे देश में एक जैसे लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

क्यूआर कोड से मिलेगी डिटेल : नए लाइसेंस में चिप रहेगी जिससे उसे परिवहन विभाग स्कैन करेगा। लेकिन इसके अलावा क्यूआर कोड की व्यवस्था भी होगी। इस क्यूआर कोड में लाइसेंस से संबंधित सभी जानकारी दर्ज होगी। साथ ही किसी जांच के दौरान क्यूआर कोड में दर्ज जानकारी एक साथ उपलब्ध हो पाएगी।
ये होंगी विशेषताएं
लाइसेंस में चिप पीछे की तरफ हो जाएगी। यही पर क्यूआर कोड भी होगा।
लाइसेंस के फ्रंट साइड में फोटो ही होगा।
लाइसेंस धारक का नाम एक ही लाइन में लिखा होगा
नए लाइसेंस में पता लिखने तीन लाइन की जगह दी गई है।
ब्लड ग्रुप के आगे का लाइसेंस धारक अंगदाता है या नहीं, इसकी भी जानकारी होगी।
लाइसेंस के बेक साइड में लिखा होगा कि दो पहिया, चार पहिया या हैवी वाहन चलाने वाले की जो अनुमति हो।
1. लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के संबंध में मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आपत्तियां बुलाई जा रहीं हैं। नया प्रारूप एक जुलाई 2019 से जारी होगा।
मनोज तेहनगुरिया, आरटीओ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो