हरदा

कलेक्टर एसपी ने किया मोरगढ़ी में संचालित मैगजीन केन्द्र का निरीक्षण

सुरक्षा साधनों का लिया जायजा

हरदाJun 05, 2020 / 08:35 pm

gurudatt rajvaidya

कलेक्टर एसपी ने किया मोरगढ़ी में संचालित मैगजीन केन्द्र का निरीक्षण

खिरकिया. कलेक्टर अनुराग वर्मा व पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने मोरगढ़ी में संचालित मैगजीन केन्द्र का निरीक्षण किया। सुरक्षा साधनों एवं केन्द्र के संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मैगजीन केन्द्र संचालक द्वारा क्षेत्र में कुंए, खदानों में ब्लास्टिंग की जाती है। इसको लेकर मैगजीन के स्थान, विस्फोट के खतरे व सुरक्षा को लेकर आवश्यक साधनों की जानकारी ली। मैगजीन संचालन के लायसेंस व दस्तावेज देखे। विस्फोटक सामग्री के स्टोर रूम का जायजा लिया। मोरगढ़ी में संचालित विकासखंड की एक मात्र संस्था है, जो चट्टानों को तोडऩे का कार्य करती है। मैगजीन संचालक ने बताया कि वे राजस्थान से आकर वर्ष 2003 से क्षेत्र में यह कार्य कर रहे हैं। इसके लिए उनके पास सभी सुरक्षा साधन है। कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कपिल धारा कुंआ निर्माण का भी निरीक्षण किया। जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मोरगढ़ी में जिले की सीमा पर संचालित किए जा रहे चेकपोस्ट का भी भ्रमण किया। इस दौरान एसडीएम वीपी यादव, एसडीओपी राजेश सुल्या, तहसीलदार अलका एक्का, नायब तहसीलदार कुलदीपसिंह आदि मौजूद थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.