हरदा

थाइलैंड से लौटा संदिग्ध को घर से पकड़कर आइसोलेशन में भर्ती कराया, तीन घंटे बाद भागा-देखें वीडियो

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज को घर से पकड़कर लाई

हरदाMar 30, 2020 / 12:23 pm

poonam soni

थाइलैंड से लौटा संदिग्ध को घर से पकड़कर आइसोलेशन में भर्ती कराया, तीन घंटे बाद भागा-देखें वीडियो

हरदा। नोवल कोरोना वायरस को देखते हुए हर जगह सुरक्षा बरती जा रही है। ऐसे में विदेश से लौट रहे लोगो की जांच हो रही है इसक ेबाद ही उन्हें आने दिया जा रहा है। बता दें कि शहर में रहने वाले एक व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर से लेकर आई थी। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। शाम 4 बजे से वह घर भाग गया। यह व्यक्ति फरवरी में थाइलैंड घूमने गया था। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शहर के एक वार्ड में रहने वाला व्यक्ति प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसे कंपनी ने थाइलैंड टूर पर घूमने के लिए भेजा था। वह २२ फरवरी को हरदा लौटा था।
थाइलैंड से लौटने के बाद सर्दी-खांसी
आने के बाद से उसे सर्दी-खांसी की शिकायत बनी हुई थी। बीते दिनों उसने प्राइवेट डॉक्टर को दिखाकर इलाज लिया था। रविवार सुबह उसे जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर आई थी। डॉक्टरों ने उसे कोरोना का संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था।

वार्ड में उत्पात मचाता रहा, जांच नहीं करने दी
वार्ड में भर्ती करने के बाद स्टॉफ उसकी जांच के लिए कमरे में गया तो वह उत्पात मचाने लगा। सुबह से लेकर दोपहर तक उसने स्वास्थ्यकर्मियों को जांच नहीं करने दी और वार्ड से बाहर निकलकर भागने की कोशिश करता रहा। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। इसके बावजूद वह शाम 4 बजे वार्ड की स्टॉफ नर्सों को चकमा देकर वहां से भाग निकला। डॉक्टरों ने मरीज भागने की जानकारी एसडीएम को दी। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य टीम शाम 7 बजे उसे घर से अस्पताल लेकर आई। डॉक्टरों ने उसका ब्लड सैंपल लिया है। इसे जांच के लिए एम्स भोपाल भेजा जा रहा है।
इनका कहना है…
थाइलैंड से आए व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था, लेकिन वह भाग गया था। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे घर से पकड़कर लाई और दोबारा आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। उसका ब्लड सैंपल लेकर भोपाल जांच के लिए भेजा जा रहा है।
डॉ. मनीष शर्मा, आइसोलेशन वार्ड प्रभारी, हरदा
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.