scriptसिर पर सूटकेस, हाथ में तिरंगा और मन में रतन टाटा से मिलने की आस, पदयात्रा पर निकले दंपति | couple on a foot march from Maihar to Mumbai to meet Ratan Tata | Patrika News

सिर पर सूटकेस, हाथ में तिरंगा और मन में रतन टाटा से मिलने की आस, पदयात्रा पर निकले दंपति

locationहरदाPublished: Sep 17, 2021 05:40:31 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

उद्योगपति रतन टाटा के जीवन से प्रभावित होकर उनसे मिलने की आस लिए मैहर से मुंबई तक पदयात्रा पर निकले दंपति…

ratan_tata.jpg

हरदा. किसी के जीवन की अच्छाई किसी दूसरे शख्स को किस हद तक प्रभावित कर सकती है इसकी ताजा तस्वीर हरदा में गुरुवार को देखने को मिली। हरदा में गुरुवार को एक दंपति पैदल यात्रा करते हुए पहुंचे। दंपति मैहर के रहने वाले हैं और मैहर से मुंबई तक की पदयात्रा कर रहे हैं। दंपति का लक्ष्य भारत रत्न उद्योगपति रतन टाटा से मिलना है। दंपति के पैदल हरदा पहुंचने पर सिख समाज के सदस्यों ने उन्हें स्टेशन के पास के गुरुद्वारे में रात ठहराया। अगली सुबह फिर दंपति अपनी यात्रा पर रवान हो गए। दंपति ने बताया कि वो रोजाना करीब 30 किमी. का पैदल सफर तय करते हैं।

ratan_tata_2.jpg

रतन से मिलने जतन !
मैहर के ग्राम लटा के रहने वाले राहुल पटेल और उनकी पत्नी सुलोचना सिंह उद्योगपति रतन टाटा के देशहित में किए गए कार्यों से इस कदर प्रभावित हैं कि उनसे मिलने के लिए मैहर से मुंबई तक की पैदल यात्रा कर रहे हैं। राहुल और सुलोचना मैहर से 29 अगस्त को पैदल पदयात्रा पर निकले थे। रोजाना करीब 30 किमी. का सफर तय करते हुए दंपति गुरुवार को हरदा पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि रतन टाटा द्वारा देशहित में योगदान दिया जा रहा है। वे भी उनकी तरह देश और हर वर्ग की समाजसेवा करना चाहते हैं।

 

ये भी पढे़ें- सिस्टम से हारा चैंपियन ! अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए मांगी सपरिवार इच्छामृत्यु

 

राहुल मैकेनिक इंजीनियर हैं और पत्नी सुलोचना फैशन डिजाइनर। दोनों ने रतन टाटा से मिलने की आस में अपनी जॉब छोड़ दी और हाथ में तिरंगा व रतन टाटा की तस्वीर लिए मैहर से मुंबई की पदयात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य रतन टाटा से मिलना है। पत्रिका से बातचीत करते हुए पति राहुल पटेल ने बताया कि वो रोजाना करीब 30 किमी. का सफर करते हैं और जहां कहीं पर भी रात होती है वहीं पर गांव या शहर में रात गुजारकर अगली सुबह फिर से अपनी यात्रा पर निकल पड़ते हैं।

देखें वीडियो-

https://www.dailymotion.com/embed/video/x848sdp
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो