scriptशिवभक्तों की अनोखी सेवा – 25 सालों से करा रहे फलाहार | famous shiv mandir | Patrika News

शिवभक्तों की अनोखी सेवा – 25 सालों से करा रहे फलाहार

locationहरदाPublished: Mar 25, 2019 10:29:59 am

25 सालों से करा रहे फलाहार

famous shiv mandir

famous shiv mandir

चारुवा
कस्बे का गुप्तेश्वर मंदिर दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। सदियों पुराने इस शिवमंदिर में रोज शिवभक्त जुटते हैं। शिव पूजा और दर्शन के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। महाशिवरात्रि पर तो यहां हजारों भक्त आते हैं। यहां एक मेला भी लगाया जाता है जोकि एक माह तक चलता है। शिवरात्रि और इस बड़े मेले में कई समाजसेवी अलग-अलग प्रकार से सेवाएं देते हैं।
श्रीगुप्तेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा सेवा समितियों का किया गया सम्मान
श्रीगुप्तेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा इन सेवा समितियों का सम्मान किया गया। चारुवा मेले में आए श्रद्धालुओं को जिन समितियों के द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं, उन्हें सम्मानित किया गया। दामोदरपुरा के सत्यनारायण शुक्ला, पटवारी संघ खिरकिया, क्षेत्रीय शिव शक्ति सार्वजनिक सेवा समिति गुप्तेश्वर आदि का इस मौके पर सम्मान हुआ। गुप्तेश्वर मंदिर ट्रस्ट के द्वारा सभी समितियों के सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं भगवान भोलेनाथ की फोटो एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
विगत 25 वर्षों से शिवरात्रि पर की जा रही है फलाहार की व्यवस्था
गौरतलब है कि सत्यनारायण शुक्ला द्वारा विगत 25 वर्षों से शिवरात्रि पर फलाहार व्यवस्था की जा रही है। पटवारी संघ खिरकिया के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था की व्यवस्था की जाती है। क्षेत्रीय शिव शक्ति सार्वजनिक सेवा समिति गुप्तेश्वर के द्वारा दर्शन करने आए हुए श्रद्धालुओं के लिए साबूदाने की खिचड़ी की निशुल्क व्यवस्था की जाती है।
महाशिवरात्रि पर हजारों भक्त आते हैं

गुप्तेश्वर मंदिर प्रसिद्ध है। सदियों पुराने इस शिवमंदिर में रोज शिवभक्त जुटते हैं। शिव पूजा और दर्शन के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। महाशिवरात्रि पर तो यहां हजारों भक्त आते हैं। श्रीगुप्तेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा इन सेवा समितियों का सम्मान किया गया। चारुवा मेले में आए श्रद्धालुओं को जिन समितियों के द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं, उन्हें सम्मानित किया गया। सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं भगवान भोलेनाथ की फोटो एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो