scriptआग से गृहस्थी का सामान हुआ खाक | Fire destroyed household goods | Patrika News

आग से गृहस्थी का सामान हुआ खाक

locationहरदाPublished: Feb 12, 2020 08:14:14 pm

Submitted by:

Rahul Saran

-आगजनी में पूरा सामान जल गया

hoshangabad, harda, khirkiya, aag, home,

hoshangabad, harda, khirkiya, aag, home,

खिरकिया। ग्राम बरमलाय में आदिवासी के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे घर में रखी नकदी सहित गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार सुरेश कोरकू के खेत में बने मकान में आग लग गई। कच्चा मकान होने से आग पूरे घर में तेजी से फैल गई। आगजनी की घटना में घर में रखी 10 हजार 500 रुपए नकदी सहित पूरा सामान जल गया। जिससे उसे बड़ा नुकसान हुआ। आगजनी की सूचना लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
शालाओं में जाकर मांगा हड़ताल में सहयोग
खिरकिया। संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर भोपाल में 51 दिनो से चल रहे अतिथि शिक्षक सत्याग्रह को संबल देने एवं लंबित मानदेय के संबंध मे अनिश्चितकालीन हड़ताल/शाला बहिष्कार कर सरकार की नीतियों का विरोध किया जा रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन संकुल केन्द्र चारूवा के समस्त अतिथि शिक्षकों ने दीपगांव संकुल के समस्त स्कूलों मे जाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष नेमीचंद कास्दे, मीडिया प्रभारी राजेश भार्गव, विनोद सौनेर, दौलतसिंह वर्मा, विजय भुसारे, ओमप्रकाश लोखंडे, महेश नागवे, सुनील देवड़ा, राजेन्द्र कुल्हारे, सौरभ भदौरिया, विनोद मंडराई, नगीन अंकले, देवीसिंह बड़ोदे, आजाद दाखले, आदि मौजूद रहे।
———————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो