script30 लाख के फूड जोन का बनने के पहले ही शुरू हो गया विरोध | harda | Patrika News

30 लाख के फूड जोन का बनने के पहले ही शुरू हो गया विरोध

locationहरदाPublished: Jan 21, 2020 11:04:42 pm

Submitted by:

pradeep sahu

फूड जोन का नगर परिषद कर चुकी है भूमिपूजन

३० लाख के फूड जोन का बनने के पहले ही शुरू हो गया विरोध

३० लाख के फूड जोन का बनने के पहले ही शुरू हो गया विरोध

खिरकिया. नगर में विकास कार्य के नाम पर नगर परिषद द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय मैदान के सामने फूड जोन का निर्माण कराने की योजना है। नगर परिषद ने फूड जोन के लिए जिस जगह का चयन किया है उस जगह को लेकर अब विरोध के स्वर उठने लगे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह बदलने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें फूड जोन का निर्माण करने पर आंदोलन की चेतावनी भी प्रशासन को दी गई है। विद्यार्थियों की पढ़ाई, यातायात, अतिक्रमण सहित अन्य कारणों से मौजूदा स्थान का विरोध हो रहा है।
30 लाख से प्रस्तावित है फूडजोन- खिरकिया छीपाबड़ मुख्य मार्ग पर उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान एवं डबल लेन मार्ग के बीच में स्ट्रीट फूड जोन का निर्माण प्रस्तावित है। करीब 30 लाख की लागत वाले फूड जोन का भूमिपूजन नगर परिषद प्रभारी मंत्री के हाथों से करा चुकी है। अब इसको लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद की योजना के अनुसार 102 मीटर लंबे एवं साढ़े 10 मीटर चौड़ाई में फूड जोन का निर्माण किया जाना है जिसकी लागत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। फूड जोन में न सिर्फ खानपान की दुकानें रहेंगी बल्कि इसमें ओपन जिम के साथ पार्क भी होगा। नागरिकों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी।
भाजपा ने ज्ञापन में जताया विरोध– फूड जोन के निर्माण के विरोध में मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एसडीएम वीपी यादव को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि खेल मैदान के सामने फूड जोन बनाना औचित्यहीन है। इससे खेल मैदान का मौलिक स्वरूप व यातायात व्यवस्था बिगड़ेगी। छीपाबड़ से खिरकिया आने वाली छात्राओं को परेशान होना पड़ेगा। विद्यालय प्रबंधन ने नपं को कोई एनओसी प्रदान नहीं की है। पीडब्ल्यूडी द्वारा अस्थाई निर्माण की एनओसी दी गई है जबकि 30 लाख की लागत से पक्का निर्माण हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो