scriptकिसानों ने अपनी कड़ी मेहनत से भरे अन्न के खाली पड़े भंडार-कुलकर्णी | harda latest news | Patrika News

किसानों ने अपनी कड़ी मेहनत से भरे अन्न के खाली पड़े भंडार-कुलकर्णी

locationहरदाPublished: Nov 12, 2018 11:56:30 am

Submitted by:

pradeep sahu

खेती कल आज और कल विषय पर आयोजित हुई व्याख्यानमाला

harda latest news

किसानों ने अपनी कड़ी मेहनत से भरे अन्न के खाली पड़े भंडार-कुलकर्णी

हरदा. साठ और सत्तर के दशक में देश में अन्न की कमी थी। खाद्यान्न के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन 25 से 30 वर्ष में देश के किसानों ने कड़ी मेहनत कर अन्न के भंडार भर दिए। आज देश आयातक से निर्यातक की श्रेणी में खड़ा हो गया। यह बातें भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने खेती कल आज और कल विषय पर आयोजित व्याख्यानमाला में कहीं। संघ के संस्थापक स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती के अवसर पर बायपास रोड स्थित गौर छात्रावास में आयोजित व्याख्यानमाला में कुलकर्णी ने कहा कि पहले हमारी खेती गौ आधारित होती थी। गांवों में कृषि आधारित छोटे उद्योग हुआ करते थे। इसलिए देश में संपन्नता थी। लेकिन ब्रिटिशकाल में कृषि आधारित सभी उद्योग बंद कर दिए गए। यहां से कच्चा माल बाहर ले जाया गया। इस कारण उद्योग बंद हो गए। वर्तमान में अनाज का उत्पादन तो बड़ा, लेकिन आधुनिक खेती के कारण किसान कर्ज के बोझ तले दबने लगा। खेती में अंधाधुंध रासायनिक खादों के प्रयोग से भूमि की उर्वरक क्षमता घटने लगी। अनाज की गुणवत्ता भी प्रभावित होने लगी। देश में कृषि उत्पाद की उपलब्धता होने के बाद भी हमें दूसरे देशों से अनाज आयात करना पड़ा। इस कारण कृषि उत्पाद की कीमतें कम होने लगी। किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। कुलकर्णी ने कहा की इन समस्याओं से निजात के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक रूप से छोटे-छोटे प्रोसेसिंग प्लांट, कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना करनी होगी। तभी किसान अपनी उपज का सही दाम ले सकेगा। कुलकर्णी के व्याख्यान के पहले कार्यक्रम के अध्यक्ष रमेश मीरानी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर व्याख्यानमाला की शुरुआत की। अतिथियों ने भगवान बलराम, भारत माता एवं स्व. ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण किया। संगठन गीत चलो गांव की ओर चलें गाया गया। प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा ने कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत करते हुए स्व. ठेंगड़ी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, प्रांतीय महामंत्री चंद्रकांत गौर, नरेंद्र दोगने, विभाग संघ चालक धन्नालाल दोगने, जिला अध्यक्ष आनंदराम किरार, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, सहकार भारती के अशोक गुर्जर, योगेंद्र सिंह भाम्बू,ू हरिशंकर सारण, गोविंद रमानी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री भगवानदास गौर ने किया एवं आभार संघ के जिला उपाध्यक्ष चिरोंजीलाल विश्नोई ने व्यक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो