इन वार्डों में सामने कोई दावेदार नहीं होने से यह निर्विरोध हुए हैं। हरदा, टिमरनी में 25-25 सीटों के लिए क्रमश: 71 और 84 लोग मैदान में हैं। वहीं खिरकिया में 24 सीटों के लिए सबसे ज्यादा 88 दावेदारों ने फार्म भरे हैं। सिराली नगर परिषद अलग होने से यहां जनपद का एक वार्ड कम हुआ है।
नामांकन की छंटनी के बाद सभी वार्डों में दावेदारों के नाम व चेहरे साफ हो गए हैं। जहां, दो या इससे ज्यादा प्रत्याशी हैं, वहां मान मनौव्वल की कवायद शुरू हो गई है। प्रबल दावेदार क्षेत्र में संपर्क करने लगे हैं। वोटरों को रिझाने के लिए विकास के वादे किए जा रहे हैं।
कहां कितने दावेदार
हरदा जनपद के 25 वार्डों के लिए 71 नामांकन सही पाए गए हैं। इनमें वार्ड . 4, 13, व 25 में एक-एक नामांकन सही पाया गया। इन वार्डों में सामने कोई दावेदार नहीं होने से यह निर्विरोध हुए हैं।
टिमरनी जनपद पंचायत के 25 वार्डों के लिए भरे गए नामांकन में से 84 सही पाए गए। यहां कुछ बातों में आमने-सामने का सीधा मुकाबला है तो कुछ वार्डों में त्रिकोणीय और चतुष्कोण ही है स्थिति बनी हुई है हालांकि मैदान में किसका मुकाबला किससे होगा यह नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट होगा यहां कुछ ऐसे उम्मीदवार भी मैदान में डटे हैं जो चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से कांग्रेस में या कांग्रेस से भाजपा में आए हैं।
खिरकिया जनपद क्षेत्र के 24 वार्डों के लिए मंगलवार को नामांकन की छंटनी हुई। इसमें 88 नामांकन सही पाए गए। तीनों जनपदों में खिरकिया जनपद ऐसी है जिसमें सबसे ज्यादा आवेदन भरे गए ₹िकेट विकासखंड में आने पाली से रानी तहसील को नगर परिषद बनाए जाने के कारण यहां जनपद का एक वार्ड कम हुआ है फिर भी यहां सबसे ज्यादा नामांकन है।
10 वार्ड हैं। 46 दावेदार मैदान में हैं। वार्ड 3 में दो महिला दावेदारों में आमने सामने का मुकाबला होगा। यहां नेहा राहुल पवार का मुकाबला रेखा मनीष निशोद से है। मनीष निशोद निवर्तमान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हैं। वार्ड 6 और 9 में त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति है। वार्ड 1 और 7 से 4 लोग मैदान में हैं। वार्ड 4 व 11 में 5 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। वार्ड 5 व 8 में 6 लोग किस्मत आजमा रहे हैं। वार्ड 2 में सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं।
दोनों पक्षों के बीच हुई नोक-झोंक
जपं के वार्ड 21 से 3 दावेदार मैदान में हैं। इनमें कृषि मंत्री कमल पटेल के काका के बेटी रेवाबाई मैदान में हैं। इनके अलावा मुकेश और महेश दो अन्य दावेदार भी हैं। त्रिकोणीय मुकाबले में रेवाबाई व महेश पटेल कांग्रेस सर्मथित बताए जाते हैं। इन दोनों के नामांकन पर प्रस्ताव का एक ही नाम अनिल मेहरिया था, जिस पर लोगों ने आपत्ति ली। मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। बुधवार 11 बजे का समय तय हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच नोक झोंक भी हुई। तहसीलदार ने एनाउंस कर पुलिस से व्यवस्था बनाने को कहा। सुनवाई के बाद आपत्ति खारिज कर दी गई। मामले में एक पक्ष ने सिटी कोतवाली में दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। मंत्री ने कहा कि रेवाबाई उनकी बहन लगती हैं। कांग्रेसियों ने जबरन फार्म भरवाया है।