scriptसेवा करने लायनेस अच्छी संस्था : पटेल | Luynes good institution serving: Patel | Patrika News

सेवा करने लायनेस अच्छी संस्था : पटेल

locationहरदाPublished: Jun 22, 2015 11:36:00 pm

 लायनेस क्लब उन्नति
द्वारा माहेश्वरी भवन में शपथ विधि समारोह का आयोजन किया गया

Harda photo

Harda photo

खिरकिया। लायनेस क्लब उन्नति द्वारा माहेश्वरी भवन में शपथ विधि समारोह का आयोजन किया गया। ध्वजवंदना के बाद मुख्य अतिथि रेखा पटेल, विशिष्ट अतिथि प्रेमलता अग्रवाल का स्वागत किया गया।


एरिया कोआर्डिनेटर रेखा पटेल द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इसके तहत अध्यक्ष कल्पना हेड़ा, सचिव संगीता राय, कोषाध्यक्ष सोना शर्मा को विधिवत शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर सीमा जैन, सुनीता शर्मा, हेमलता राहोत को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

पटेल ने उपस्थित महिलाओं को पीडित मानवता की सेवा करने के लिए क्लब लायनेस को अच्छी संस्था बताते हुए अधिक संख्या मे क्लब से जुड़ने की सलाह दी। नवनियुक्त सदस्य नीता अग्रवाल, प्रेमलता अग्रवाल, पदमा सोनी, मालती सोनी, मीना सोनी, विनिता जैन, कृष्णा सोनी, कामिनी जैन, वैजयंती सोनी, रीनू राय सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर आभार व्यक्त किया गया। योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे अध्यक्ष हेड़ा ने योग के बारे मे बताया और योग की क्रियाएं भी की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो