scriptबेहद खास हैं आम के ये पेड़, इनपर नहीं पड़ता मौसम का जरा भी असर | mango trees of india | Patrika News

बेहद खास हैं आम के ये पेड़, इनपर नहीं पड़ता मौसम का जरा भी असर

locationहरदाPublished: Mar 18, 2019 09:25:25 pm

खास हैं आम के ये पेड़

mango trees

mango trees

महेन्द्रगांव .
बसंत ऋतु में फलों के राजा आम में मोर आते हैं और खूब फलते भी हैं। इन दिनों क्षेत्र में यही नजारा दिख रहा है। आम के पेड़ में भरपूर मोर आने से वृक्ष की पत्तियां सहित सम्पूर्ण डालिया मोर से परिपूर्ण हो चुकी हैं। इस वर्ष आम के वृक्षों में अधिक मोर होने से फलों की पैदावार में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान हैं। महेंद्रगांव से सिराली मार्ग के सभी आम के वृक्षों में भरपूर मोर अपने सुंदरता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इनकी खुशबू वातावरण में घुल रही है।
खराब मौसम भी नहीं गिरा सका आम की मोर, लद गए हैं पेड़
क्षेत्र के सभी आम के पेड़ इस साल मोर से लदे हुए हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि क्षेत्र में दो-तीन बार मौसम खराब हुआ, तेज हवा चलीं फिर भी ये मोर नहीं गिरीं। प्राय: आंधी-ओलों में मोर गिर जाती हैं पर इस बार खराब मौसम का भी इनपर कुछ असर नहीं हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो