scriptmp election 2023 uncle and nephew face to face from timarni | mp election 2023 - टिमरनी से चाचा-भतीजा फिर आमने-सामने, जानिए पिछली बार कौन था भारी | Patrika News

mp election 2023 - टिमरनी से चाचा-भतीजा फिर आमने-सामने, जानिए पिछली बार कौन था भारी

locationहरदाPublished: Oct 22, 2023 12:30:34 pm

Submitted by:

deepak deewan

विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा ने 5 वीं सूची जारी कर दी है। इसमें एसटी के आरक्षित टिमरनी सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार संजय शाह पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया। उनका मुकाबला भतीजे अभिजीत शाह से होगा। दोनों 2018 के चुनाव में आमने-सामने थे, जिसमें संजय शाह कुछ वोटों के अंतर से जीते थे।

abijit.png
संजय शाह का मुकाबला भतीजे अभिजीत शाह से

हरदा. विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा ने 5 वीं सूची जारी कर दी है। इसमें एसटी के आरक्षित टिमरनी सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार संजय शाह पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया। उनका मुकाबला भतीजे अभिजीत शाह से होगा। दोनों 2018 के चुनाव में आमने-सामने थे, जिसमें संजय शाह कुछ वोटों के अंतर से जीते थे। इसी प्रकार हरदा विधानसभा में भी कांग्रेस से आरके दोगने और भाजपा से कमल पटेल के बीच ही सीधी टक्कर है। दोनों ही पार्टियों ने दोनों विधानसभा में पुराने चेहरों को उतारा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.