script

सांसद का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण, नहीं कराए विकास कार्य

locationहरदाPublished: May 23, 2020 08:28:17 pm

Submitted by:

gurudatt rajvaidya

निर्वाचित होने के बाद केवल 3 बार आए सांसद

सांसद का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण, नहीं कराए विकास कार्य

डीडी उइके सांसद

खिरकिया. लोकसभा चुनाव को एक वर्ष पूर्ण हो गया है। लोकसभा में जनता का प्रतिनिधित्व व उनकी समस्याओं व शिकायतों के निराकरण के लिए नागरिकों सांसदों को अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा है। हरदा-बैतूल लोकसभा क्षेत्र से डीडी उइके सांसद है। उनके एक वर्ष के कार्यकाल को लेकर नागरिकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सांसद के एक वर्ष कार्यकाल से अधिकांश नागरिक संतुष्ट नहीं है। जबकि कुछ संतोषजनक बता रहे हैं। सांसद चुने जाने के बाद इक्का दुक्का अवसर को छोड़कर नगर से दूरी बनाने से भी नागरिक खुश नहीं है। एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान में सांसद उइके तीन बार क्षेत्र में पहुंचे। दो बार नगर एवं एक बार ग्राम धनवाड़ा में लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनके ये प्रवास भी अल्प समय के लिए ही थे।
सांसद निधि से नहीं दी राशि
सांसद के एक वर्ष का कार्यकाल के दौरान सांसद निधि से एक भी विकास कार्य क्षेत्र में स्वीकृत नहीं हुआ। जबकि पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे द्वारा वर्ष भर में करीब 50 लाख के विकास कार्यों की स्वीकृति दी जाती थी। महिला होने के बावजूद क्षेत्रवासियो से सतत संपर्क में रहती थी। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सांसद से नागरिकों की खासी उम्मीदें है। ऐसे में आगामी समय में नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
नागरिकों व जनप्रतिनिधियों की नजर में सांसद का कार्यकाल-
इस समय क्षेत्र की जनता कोरोना महामारी से परेशान है। इस दौरान सांसद द्वारा एक भी बार क्षेत्र का दौरा नहीं किया। यह क्षेत्र का दुर्भाग्य है। सांसद का कोई पता नहीं है।
भूपेन्द्र राजपूत, कांग्रेस नेता, खिरकिया
हरदा विधानसभा में सांसद केवल अपनी पार्टी के कार्यक्रमों के लिए आते जाते रहते है। इनका जनता से कोई सरोकार नहीं होता है। ऐसे में हरदा क्षेत्र को सांसद विहीन कहा जाता है। सांसद सिर्फ बैतूल जिले के उपलब्ध रहते है।
संदीप सारन, कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्राम सारंगपुर
सांसद द्वारा अपनी निधि से कोरोना से बचाव के लिए पीएम केयर्स में राशि प्रदान करने की सहमति दी गई है। इसके अलावा देश की रीति व नीति के अनुसार कार्य किए जा रहे है। विकास कार्यों के लिए सतत प्रयास जारी है।
शंकरसिंह राजपूत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष
केन्द्र सरकार के कार्य सर्व विदित है, इसमें सांसदों का भी योगदान है। पहले लोकसभा में पूर्ण बहुमत के सरकार बनने के बाद अब प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर मंत्री कमल पटेल एवं सांसद के माध्यम केन्द्र सरकार से भी विकास कार्यो के अवसर खुलेंगे। इसके लिए सांसद पूर्व से ही प्रयासरत है।
महेन्द्रसिंह खनूजा, भाजपा नेता, खिरकिया
इस संबंध में संासद डीडी उइके से बात करना चाही, लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

ट्रेंडिंग वीडियो