हरदा

नगर परिषद नहीं करा रही सड़क निर्माण योजनाओं का क्रियांवन

नगर पंचायत की लापरवाही आवागमन में हो रही परेशानी जगह जगह गड्ढे हो गए

हरदाFeb 15, 2018 / 06:00 pm

sanjeev dubey

Negligence of nagar panchayat

खिरकिया. नगर के प्रमुख एवं वार्डों के मार्ग छलनी हो रहें है । इससेे वाहन चालकों वे पैदल राहगिरोंं का आवागमन मुश्किल हो जाता है। नगर के मोहल्लों, वार्डो, कार्यालयों, धार्मिक स्थलों को एक दूसरे से जोडऩे वाले मुख्य मार्गो की स्थिति खस्ता हो रही है। मार्ग के बीच में गड्ढे हो रहे है। बावजूद इसके नगर पंचायत द्वारा मार्गो की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। मार्गो के निर्माण एवं मरम्मत कराने की योजना होने की बात तो परिषद द्वारा कही जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका क्रियांवयन नहीं हो रहा है। नगर में करीब आधा दर्जन मार्ग मरम्मत और पुन: निर्माण की बाट जोह रहे है। वार्ड 4, 6 एवं 8 सहित अन्य वार्डो की स्थिति बदत्तर हो रही है।
गंाधी चौक-खेड़ीपुरा मार्ग की हो रह दुर्दशा –
नगर के अतिव्यस्तम क्षेत्र गांधी चौक मार्ग की स्थिति सबसे अधिक खराब हो रही है। यह मार्ग किल्लौद विकासखंड के ग्रामीणों के आवागमन का एक मात्र मार्ग है। इसी मार्ग पर किल्लौद जाने के लिए बस स्टेंड भी स्थित है। लेकिन मार्ग की दुर्दशा से नागरिक खासे परेशान है। मार्ग में जगह जगह गड्ढे हो गए है। जिससे ग्टिटी और पत्थर निकल आए है। गांधी चौक भवन के बाजू से मस्जिद चौराहे तक काफी खराब स्थिति हो रही है। यह मार्ग लंबे समय से पुन’: निर्माण की बाट जोह रहा है। इसको लेकर पूर्व परिषद में कुछ प्रस्ताव संबंधी कवायद भी हुई है, लेकिन अब यह मार्ग जस की तस स्थिति मेेंं पड़ा है, जो दिन ब दिन जर्जर होता जा रहा है।
यह मार्ग भर रहे बदहाल
जामा मस्जिद चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाला मार्ग भी बदहाल हो रहा है। बड़े क्षेत्र में मार्ग उखड़ गया है। जगह जगह गड्ढे हो गए है। जिससे दुघर्टना का अंदेशा बना रहता है। इसी प्रकार सब्जी मंडी आनंद नगर मार्ग भी बदहाल हो रहा है। इस मार्ग का भी दुरूस्तीकरण या नवीनीकरण कार्य नही कराया गया है। छीपाबड़ के वार्डो में भी के मार्गो की भी यही स्थिति है।
इनका कहना है-
मार्गो के दुरूस्तीकरण की योजना प्रक्रिया में है। शीघ्र ही मार्गों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
एआर सांवरे, सीएमओ, खिरकिया
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.