scriptपोला अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी | Pala Amavasya 2018 | Patrika News

पोला अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

locationहरदाPublished: Sep 10, 2018 12:02:48 pm

Submitted by:

pradeep sahu

पोला अमावस्या पर नर्मदा में किया स्नान

Pala Amavasya 2018

पोला अमावस्या पर नर्मदा में किया स्नान

हंडिया. पोला अमावस्या पर रविवार को नेमावर एवं हंडिया के नर्मदा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गरीबों को दानपुण्य कर भगवान रिद्धनाथ एवं सिद्धनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। बारगी डैम से पानी छोडऩे से हंडिया में भी नर्मदा में काफी पानी बढ़ गया है। इससे हादसे की आशंका के चलते पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नर्मदा के जल में बेरिकेट्स लगाकर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जा रहा था। होमगार्ड एवं पुलिस के जवान नावों के माध्यम से स्थिति पर नजर बनाए थे।
ब्रह्म मुहुर्त से शुरू हुआ स्नान पूजा का क्रम: रविवार दोपहर बाद तक नर्मदा तट पर पैदल एवं वाहनों से श्रद्धालुओंं का आने का क्रम जारी रहा । श्रद्धालुओं ने मंदिर, आश्रम, धर्मशाला सहित अन्य स्थानों पर रात गुजरने के बाद अलसुबह ब्रह्म मुहुर्त से स्नान पूजा अर्चना करना शुरू कर दिया था। आरआई संतोष पथोरिया, एसआई सुनील गौर ने सभी घाटों पर व्यवस्था का जायजा लिया। रिद्धनाथ घाट पर बड़ी संख्या में भिक्षावृत्ति करने वालों के पहुंचने से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। इस परेशानी को देखते हुए पुलिस द्वारा उन्हें बार-बार हटाया जाता रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग 59 पर बड़े वाहनों की आवाजाही के चलते हंडिया बस स्टैंड से नर्मदा पुल तक बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। इसके चलते श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस को जाम खुलाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पेट्रोल पंप के पास सभी बड़े वाहनों को खड़ा करा लिया गया।
प्रभातफेरी में किया राम-नाम का जाप- खिरकिया/छीपाबड़. अमावस्या के अवसर पर छीपाबड़ में सुबह राम नाम की प्रभात फेरी निकाली गई। फेरी में शामिल सभी लोगों ने हाथों में राम नाम की जोत लेकर समूचे नगर में भ्रमण कर राम नाम का जाप किया। यह प्रभात फेरी श्री लक्ष्मण बालाजी मंदिर छीपाबड़ से प्रारंभ हुई और इसका समापन भी बालाजी मंदिर में हुआ। जिसके बाद महाआरती आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया। कन्या भोजन और भंडारे का आयोजन किया गया। यह राम नाम की प्रभात फेरी करीब 7 वर्षों से सुबह 4 बजे से वार्ड क्रमांक 12 के बालाजी मंदिर छीपाबड़ से प्रतिदिन पूरे नगर छीपाबड़ में निकाली जा रही है। राम नाम की प्रभात फेरी का उद्देश्य नगर में सुख शांति और समृद्धि है। राम नाम रूपी पर्व को छीपाबड़ के लोगों ने धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छीपाबड़ के गायक बसंत विश्वकर्मा, बृजेश गौर, संतोष पटेल, बंटी वर्मा, गणेश मीणा, तोता मीणा आदि ने भजन कीर्तन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो