scriptफीड इंडिया अभियान – शहर में फंसे बाहरी लोगों को मदद पहुंचा रहा पंचायतीराज संगठन | Panchayat Raj organization helping the outsiders trapped in the city | Patrika News

फीड इंडिया अभियान – शहर में फंसे बाहरी लोगों को मदद पहुंचा रहा पंचायतीराज संगठन

locationहरदाPublished: Apr 02, 2020 08:21:12 pm

Submitted by:

gurudatt rajvaidya

वाहन में भरकर जरुरतमंदों को भोजन पैकेट बांटे जा रहे

फीड इंडिया अभियान - शहर में फंसे बाहरी लोगों को मदद पहुंचा रहा पंचायतीराज संगठन

फीड इंडिया अभियान – शहर में फंसे बाहरी लोगों को मदद पहुंचा रहा पंचायतीराज संगठन

हरदा। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन देशभर में संचालित नागरिक सत्याग्रह के फीड इंडिया अभियान का हिस्सा बन गया है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत टाले ने बताया कि देश में 21 दिन के लॉकडाउन में सबसे ज्यादा प्रभावित वर्ग समाज के सबसे आखिरी पंक्ति से आता है। जो शहरों में रोजगार की तलाश में गए थे। लाखों प्रवासी मजदूर, सफाई कर्मी, दिहाड़ी मजदूर आदि इन दिनों बेरोजगार हो गए हैं। इनके पास न तो खाने की व्यवस्था और ना ही दवाइयां। ऐसे कठिन समय में हम नागरिकों का कर्तव्य सिर्फ सरकार से प्रश्न करना ही नही अपितु उस मजदूर और गरीब के साथ खड़ा होना भी है। कोई भी गरीब भूखा ना सोए यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। और यही हमारा नागरिक सत्याग्रह है। सत्याग्रह की ओर से देशभर में हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किए गए हैं। इसी कड़ी में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन मप्र द्वारा देश, प्रदेश व विभिन्न जिलों में फंसे लोगों व छात्रों को राहत पहुंचाई जा रही है। हरदा जिले में लॉकडाउन पीडि़तों की मदद में जुटा सहायता समूह अब तक यहां फंसे बाहर के लोगों को भोजन व दवा बांट रहा है। विभिन्न शहरों से पैदल चलकर अपने घरों की ओर जा रहे लोगों को भी भोजन उपलब्ध कराया गया है। टाले ने बताया कि जिन लोगों के परिजन अन्य शहरों में फंसे हैं उन्हें वहां के वालंटियर्स से भोजन व दवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह यहां फंसे अन्य जिलों के लोगों को भी राहत पहुंचाई जाएगी। जरुरतमंद लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो