scriptपुराने मामलों में भुगतान अटका, 179 वधुओं को नहीं मिली 86 लाख की राशि | Payment stuck in Chief Minister Kanyadan Yojana in madhya pradesh | Patrika News

पुराने मामलों में भुगतान अटका, 179 वधुओं को नहीं मिली 86 लाख की राशि

locationहरदाPublished: Feb 08, 2020 10:44:53 am

– मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के हालात – 10 माह से हो रहा बजट का इंतजार – पुराने का मिला नहीं अब नए मामले के आवेदन आना शुरू

पुराने मामलों में भुगतान अटका, 179 वधुओं को नहीं मिली 86 लाख की राशि

पुराने मामलों में भुगतान अटका, 179 वधुओं को नहीं मिली 86 लाख की राशि

खिरकिया। गरीब कन्याओं के विवाह के लिए शासन द्वारा चलायी जाने वाली मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ 179 वधुओं को नहीं मिल पा रहा है। योजना के तहत पूर्व में वधुओं को कन्यादान राशि के 25 हजार दिए जाते थे, जो कमलनाथ सरकार ने बढ़ाकर 48 हजार रुपए किए हैं, लेकिन यह राशि अब तक वधुओं के खातों में नहीं पहुंच सकी। अभी भी 179 वधुओं की करीब 86 लाख रुपए की राशि अटकी है। इसके अलावा आयोजकों की राशि भी नहीं जारी की गई है।

पूर्व में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि की डिमांड सामाजिक न्याय विभाग को भेजी गई थी। जिसकी सूची निकलवाकर राशि के संबंध में विभाग से जानकारी ली जाएगी।
– पुरुषोत्तम राजोरिया, प्रभारी सीईओ जनपद पंचायत खिरकिया

179 वधुओं को नहीं मिली की राशि
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गत वर्ष खिरकिया विकासखंड की 4 ग्राम पंचायतों में 5 विवाह सम्मेलन आयोजित किए गए थे इनमें से परिणय सूत्र में बंधने वाली 179 वधुओं के बैंक खाते में अभी तक योजना की राशि जमा नहीं हुई है।
यह राशि करीब 85 लाख 92 हजार रुपए है जो भोपाल के सामाजिक न्याय विभाग मंत्रालय में अटकी हुई है। साथ ही विवाह सम्मेलन आयोजक ग्राम पंचायतों की राशि भी बकाया है। भोपाल से राशि का आवंटन नहीं मिलने से 10 माह बाद भी वधुओं को राशि का इंतजार करना पड़ रहा है। इस वर्ष विवाह कार्यक्रम भी प्रारंभ हो गए हैं। जिसके लिए जनपद के पास आवेदन भी पहुंचने लगे हैं।
237 में से 58 वधुओं को ही मिली राशि
ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत वर्ष 2019 में मई और जून माह में कुल पांच विवाह सम्मेलन आयोजित किए गए थे। इनमें सांवलखेड़ा में 14 जून 2019, रामपुरा में 13 जून 2019, सिराली में 30 मई 2019 तथा 4 जून 2019 तथा पाहनपाट में 15 जून 2019 को विवाह सम्मेलन आयोजित किए गए। इसमें कुल 237 जोड़ों का विवाह हुआ था।
इनमें से 179 जोड़ों की राशि अभी तक नहीं मिली है। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर शासन की तरफ से 51 हजार रूपए जारी किए जाते हैं। इसमें दुल्हन के खाते में 48 हजार रुपए तथा आयोजक एजेंसी को प्रत्येक जोड़े के मान से 3 हजार रुपए मिलते हैं।
अभी फिलहाल में यह है स्थिति
योजना के तहत 179 जोड़ों की राशि बकाया है। यह राशि कुल 91 लाख 29 हजार रूपए है। जिसमें आयोजकों का बजट भी शामिल है। इनमें वधुओं की राशि करीब 85 लाख 92 हजार रुपए है। वहीं 3 ग्राम पंचायतों का सम्मेलन के आयोजन के लिए 5 लाख 37 हजार रुपए भी मिलना शेष है। इनमें ग्राम पंचायत रामपुरा, सिराली तथा पाहनपाट शामिल हैं। योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधने वाली गरीब वर्ग की कन्याएं अपने को ठगा महसूस कर रही हंै। उनके परिजन राशि के लिए सामाजिक न्याय विभाग हरदा एवं जनपद पंचायत खिरकिया के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो