scriptProperty of absconding accused attached in Anil Manik murder case | अनिल माणिक हत्याकांड में फरार जनपद अध्यक्ष के पति की संपत्ति कुर्क | Patrika News

अनिल माणिक हत्याकांड में फरार जनपद अध्यक्ष के पति की संपत्ति कुर्क

locationहरदाPublished: Mar 17, 2023 10:02:01 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

इनामी फरार आरोपी धर्मेंद्र को नहीं पकड़ पायी पुलिस, कलेक्टर के आदेश के 7वें दिन संपत्ति कुर्क

harda_news.jpeg

हरदा. बीते साल 8 दिसंबर को हुए बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड के इनामी फरार आरोपी जनपद अध्यक्ष रेवा पटेल के पति धर्मेद्र उर्फ धरमू जाट को पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।शुक्रवार को राजस्व व पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी की देवास की अंचल संपत्ति कुर्क की। जिसे राजस्व अभिलेख में दर्ज किया। विशेष कोर्ट ने कुर्की कर 15 मार्च तक कार्रवाई ब्यौरा मांगा था। कलेक्टर कार्यालय से 10 मार्च को जारी आदेश पर 17 मार्च को अमल हुआ।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.