scriptशौर्य दिवस : हर तरफ लहराए भगवा ध्वज | Shaurya Diwas 2017 in hindi | Patrika News
हरदा

शौर्य दिवस : हर तरफ लहराए भगवा ध्वज

शहर में चल समारोह निकाला गया

हरदाDec 07, 2017 / 05:50 pm

sanjeev dubey

Shaurya Diwas 2017 in hindi

Shaurya Diwas 2017 in hindi

हरदा. विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धूमधाम से शौर्य दिवस मनाया। इस मौके पर शहर में चल समारोह निकाला गया। मिडिल स्कूल मैदान स्थित बजरंग मंदिर से शुरू हुआ चल समारोह विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर आया। जुलूस का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षाकर स्वागत किया गया। इसके बाद मंदिर पर भगवान की महाआरती कर प्रसादी वितरित की गई।
जागरुक करने पहुंचा शौर्या दल
महिला सशक्तिकरण महिला बाल विकास विभाग द्वारा शौर्या दल योजना चलाई जा रही है। इसमें चयनित सदस्यों द्वारा शहर व गांवों की महिलाओं को घरेलु हिंसा, उत्पीडऩ, यौन शोषण की घटनाओं के प्रति जागरुक किया जा रहा है। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. राहुल दुबे ने बताया कि बुधवार को शौर्या दल की संतोष कुमार मलाजपुरे व रामचन्द्र पंवार द्वारा ग्राम पानतलाई में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम आलमपुर में मना मंडलेकर ने महिलाओं व बालिकाओं को कराटे का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। गीता पांडे एवं रश्मि बंसल ने आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया। महिलाओं को सुहाग सामग्री दी गई। दुबे बताया कि लाडो अभियान व बेटी बचाओ के लिए समाज को जागरुक किया जा रहा है। नितिन जोशी कनारदा द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने, योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है।
विहिप ने निकाली वाहन रैली
सिराली. नगर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने बुधवार को शौर्य दिवस मनाया। इस मौके पर मंडी से वाहन रैली निकाली गई। जो कि नगर के प्रमुख मार्गाे से होते राम मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई । रैली मेंं भगवान राम का रूप धारण किए युवा का फूलों से स्वागत किया। सुरक्षा के लिए तहसीलदार व्हीपी सिंह, थाना प्रभारी कंचन ठाकुर मौजूद थे। बजरंग मंदिर में रात्रि में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया।
बालागांव. करीबी ग्राम मगरधा में बजरंग दल द्वारा भगवा वाहन रैली गई। रैली का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। दिलीप गौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
रहटगांव. बजरंग दल द्वारा स्थानीय गणेश चौक पर शौर्य दिवस मनाया गया। भगवान राम और हनुमान की प्रतिमा पर माला चढ़ाकर दीप प्रज्वलित किया गया। हनुमान जी की आरती कर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर दीपक राज सोनी, रानू तिवारी, गोलू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टिमरनी. शौर्य दिवस पर स्थानीय हिंदू उत्सव समिति द्वारा स्थानीय शंकर मंदिर प्रांगण से वाहन रैली निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुन: शंकर मंदिर प्रांगण पहुंची। इस दौरान जगह जगह आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम के संयोजक राहुल कौशल ने आभार व्यक्त किया।

Home / Harda / शौर्य दिवस : हर तरफ लहराए भगवा ध्वज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो