script

दो हजार एकड़ सोयाबीन फसल में इल्लियों का प्रकोप

locationहरदाPublished: Aug 06, 2018 02:18:48 pm

Submitted by:

pradeep sahu

जड़ों को खाने से नष्ट हो रहे पौधे, गांवों में भ्रमण कर रहा कृषि वैज्ञानिकों का दल

soybean crops latest news

दो हजार एकड़ सोयाबीन फसल में इल्लियों का प्रकोप

हरदा. बीते 15 दिनों से जिले में बारिश नहीं होने से सोयाबीन की फसल पर इल्लियों का प्रकोप बढ़ गया है।कीटनाशकों का छिड़काव करने के बावजूद इसका असर नहीं होने स उनकी परेशानियां बढ़ गईहैं। तीनों विकासखंडों के हजारों एकड़ में लगी सोयाबीन फसल पर संकट मंडरा रहा है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए तीनों जगहों पर कृषि वैज्ञानिकों का दल खेतों में भ्रमण कर फसलों को बचाने की सलाह दे रहे हैं। कृषि अधिकारियों एवं किसानों का कहना हैकि यदि एक हफ्ते के अंदर यदि बारिश नहीं होती हैतो इल्लियां फसलों को तबाह कर देंगी।
इल्लियों पर नहीं हो रहा कीटनाशकों का असर – सोयाबीन फसल पर मंडराते खतरे को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा सक्रिय हो गया है। प्रतिदिन कृषि विभाग के अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों के दल गांवों में फसलों को बचाने के लिए घूम रहा है। गत दिवस टिमरनी ब्लाक के गांव सौताड़ा, सिरकंबा, सोडलपुर, चारखेड़ा, मनियाखेड़ी तथा हंडिया, मांगरुल, नयापुरा, उंचान, चीराखान, जोगा के खेतों में लगी सोयाबीन फसलों का निरीक्षण किया था। जहां फसलों में सफेद लट्ट इल्लियों के अलावा मच्छर, सफेद मक्खी, पीला मोजेक का प्रकोप देखने को मिला। वैज्ञानिकों द्वारा फसलों को बचाने के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार के कीटनाशकों का छिड़काव करने की सलाह दी जा रही है, लेकिन बारिश नहीं होने से इसका असर इल्लियों पर नहीं हो रहा है।
गर्मी जैसी धूप से मुरझा गई फसल- वर्तमान मौसम बारिश का होने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है। प्रतिदिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है। तेज धूप की वजह से सोयाबीन की फसल मुरझाती जा रही है। गांव बिरजाखेड़ी के स्थित खेतों में लगी सोयाबीन फसल के पत्ते मुरझाकर आड़े होते जा रहे हैं। वहीं फसलों के बीच में खरपतवार भी बढ़ गए हैं। किसानों ने कहा कि पहली बार अगस्त के महीने में इतनी तेज धूप पड़ रही है। फसल को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मूंगफली की इल्लियों ने सोयाबीन को जकड़ा – इस साल जिले के हरदा, खिरकिया और टिमरनी विकासखंड में 1 लाख ४५ हजार हेक्टेयर में सोयाबीन फसल लगाई गई है। गत माह हुईबारिश के बाद फसल खेतों में लहलहा रही थी, किंतु बाद में 15 दिनों से बारिश की खेंच बढऩे से फसलों की हालत खराब हो गई। बारिश के अभाव में लगभग 2 हजार एकड़ की सोयाबीन फसल पर सफेद लट्ट इल्लियों का प्रकोप बढ़ गया है। कृषि अधिकारियों ने बताया कि मूंगफली में लगने वाली इल्लियों ने सोयाबीन फसल को जकड़ लिया है। जमीन में दबी इल्लियों के द्वारा पौधों की जड़ों को खाया जा रहा है, जिससे पौधे नष्ट हो रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो