scriptआज से नहीं होगी समर्थन मूल्य खरीदी | Support price will not be bought from today | Patrika News

आज से नहीं होगी समर्थन मूल्य खरीदी

locationहरदाPublished: Mar 31, 2020 08:54:05 pm

Submitted by:

gurudatt rajvaidya

आर्थिक तंगी का सामना कर रहे किसानों को उपज सुरक्षित रखना भारी पड़ेगा

आज से नहीं होगी समर्थन मूल्य खरीदी

आज से नहीं होगी समर्थन मूल्य खरीदी

हरदा। शासन के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू नहीं हो सकेगी। इसके चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों के सामने एक और बड़ी समस्या उपज को सुरक्षित रखने की रहेगी। आए दिन मौसम में बदलाव होने से बड़ी मात्रा में खलिहाल व घरों के बरामदों में रखी उपज को सुरक्षित रखना मुश्किल काम रहेगा। ज्ञात हो कि जिले में १ लाख ८७ हजार हेक्टेयर रकबे में रबी की मुख्य फसलें बोई गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा १ लाख ६७ हजार हेक्टेयर में गेहूं, १७००० हेक्टेयर में चना व ३००० हेक्टेयर रकबे में मक्का की बुवाई हुई है। चना की कटाई हो चुकी है। वहीं गेहूं की कटाई का कार्य लगभग पूर्ण होने को है। इसे समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए जिले के ४७४९७ किसानों ने पंजीयन कराया है। इनमें गेहंू बेचने वाले ४३८५४ व चना बेचने वाले ९३९९ तथा सरसों सहित अन्य उपज बेचने वाले ५२ किसान हैं। खाद्य विभाग के मुताबिक जिले में 101 केंद्रों पर खरीदी की तैयारी पूरी हो चुकी है, लेकिन तुलावटियों और हम्मालों की कमी है। अधिकारियों ने इसके प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच शासन ने खरीदी नहीं करने का निर्णय लिया है। हम्मालों की कमी व केंद्रों पर लॉकडाउन के दौरान 1 मीटर की सामाजिक दूरी बनाए रखने में आधे वाली बाधा को इसका कारण बताया जा रहा है।
इनका कहना है
शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी आगामी आदेश तक निरस्त रखी गई है। नए निर्देश मिलने पर खरीदी शुरू की जाएगी।
– अनुराग वर्मा, कलेक्टर हरदा।
————————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो