हरदा

Video: जानिए क्या है इस महादेव मंदिर का रहस्य, विदेशी भी करते हैं यहा साधना

गुप्तेश्वर महादेव मंदिर स्थित संत कुटी बनी आध्यात्म का केंद्र

हरदाJan 18, 2019 / 05:29 pm

poonam soni

हरदा के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर का है अनोखा रहस्य, यहां करते है विदेशी सैलानी साधना

हरदा. अजनाल नदी किनारे बने प्राचीन श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित संत कुटी इन दिनों आध्यात्म का केंद्र बनी हुई हैं। पिछले 40 दिनों से यहां साधना में लीन न्यूजीलैंड के दंपति थियो (68) तथा जेन (65) ने अपने गुरु के सान्निध्य में आध्यात्म को नजदीक से जाना है। उनकी साधना पूर्ण हो चुकी है। इसी बीच बुधवार को ब्राजील और अमेरिका से पांच नए लोग आध्यात्म का अध्ययन करने यहां पहुंच गए हैं। इनमें से अमेरिका निवासी पैट्रिक जिगलस (63) तीसरी बार आए हैं। इस बार वे अपनी पत्नी सिरले मोराटो (44) के साथ आए हैं।
संत कुटी में ठहरे पैट्रिक के मुताबिक आध्यात्म के मामले में हरदा विश्व में अनोखा शहर बन चुका है। विदेशों में इसका प्रचार हो रहा है। यहां विशेष आध्यात्मिक केंद्र बनने जा रहा है। पैट्रिक के साथ उनकी पत्नी सिरले के अलावा ब्राजील मूल के मार्ले म्रोजिंस्की (50), मार्टा अल्मेडिया (56 ) और फिलिप बिंडो (61) भी यहां आए हैं। सिरले, मार्टा और मार्ले 40-40 दिन की साधना करेंगी, वहीं फिलिप 10 दिन।
सिरले को शांति नाम दिया था
ब्राजील मूल की सिरले के मुताबिक उन्होंने संत कुटी के प्रमुख योगी शिवोहम से 2016 में दीक्षा ली थी। तब उन्हें शांति नाम मिला था। साधना के लिए वे पहली बार यहां पहुंची हैं।
पैट्रिक और थियो हैं आध्यात्मिक गुरु
योगी शिवोहम ने बताया कि पैट्रिक जिगलस और थियो आध्यात्मिक गुरु हैं। वे विदेशों में क्लास लगाकर लोगों को इसकी शिक्षा देते हैं। पश्चिमी देशों के लोग भारत की आध्यात्मिक शिक्षा से खासे प्रभावित हैं। योगी शिवोहम के बारे में कहते हुए रोमांचित होते हुए पैट्रिक ने कहा कि वे एक अच्छे गुरु के साथ ही पिता, मित्र और भाई भी हैं। यही कारण है कि उन्हें तीसरी बार संत कुटी में आना पड़ा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.