scriptदो युवकों का किया अपहरण, पांच आरोपी गिरफ्तार | Two youth arrested, five accused arrested | Patrika News

दो युवकों का किया अपहरण, पांच आरोपी गिरफ्तार

locationबेतुलPublished: Jan 10, 2019 01:16:47 pm

Submitted by:

sanjeev dubey

मारपीट और अपहरण की वारदात हंडिया थाना क्षेत्र में हुई

crime

दो युवकों का किया अपहरण, पांच आरोपी गिरफ्तार

हंडिया. जिले में अपहरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। छीपाबड़ के एक किशोर के अपहरण की वारदात के बाद एक और ऐसी घटना सामने आई है। हंडिया के पास एक युवक के साथ मारपीट कर दो युवकों का अपहरण कर लिया गया। हालांकि इस मामले में पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट और अपहरण की यह वारदात हंडिया थाना क्षेत्र में हुई। हंडिया थाना अंतर्गत ग्राम भैंसाबाड़ा के निवासी उमेश चौहान के साथ आरोपी फारूक, इसरार, शाहरुख, फैजान और अफजल ने मारपीट की। उमेश के साथ उसके दो अन्य साथी राजाराम व मुकेश भी थे। आरोपियों ने मारपीट के बाद उमेश को घायल अवस्था में वहीं पर छोड़ राजाराम व मुकेश को अगवा कर लिया। आरोपी दोनों को मोटरसाइकिल पर जबर्दस्ती बिठाकर ले गए। उमेश की शिकायत पर हंडिया पुलिस ने सभी आरोपियों पर धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506 व 365 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया। शिकायत के फौरन बाद हंडिया पुलिस ने नाकाबंदी कर सभी आरोपियों को जामुन वाली पुलिया के पास पकड़ लिया। उनके पास से लाठियां एवं चाकू भी बरामद किए गए। हंडिया थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर डायल १००, भैंसावाड़ा पहुंची थी। वहां २३ साल का उमेश चौहान घायल अवस्था में मिला। शिकायतकर्ता उमेश की शिकायत पर आरोपी फारुख, शाहरूख, फैजान, इसरार, अफजल आदि के खिलाफ धारा १४७, १४८, १४९, ३२३, २९४, ५०६ के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उनसे पूछताछ की जा रही है।
सड़क हादसे में जीजा-साला घायल
हरदा. करीबी गांव सोनतलाई में मोटर साइकिल हादसे में जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रामविलास पिता गजराज कोरकू (24 वर्ष) निवासी पांचातलाई गत शाम को अपने ***** मंजू के साथ गांव से सोनतलाई अपने 1 साल के बेटे संस्कृत को दिखाने डॉक्टर के पास जा रहे थे, तभी सोनतलाई गांव में उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में वे गिर गए। हादसे में रामविलास और ***** मंजू को चोंटे आई।सोनतलाई में इलाज के बाद बुधवार को सुबह जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया।
ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी
हरदा ञ्च पत्रिका. इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रियंका नर्सिंग होम के सामने एक ट्रक के चालक ने बुधवार दोपहर डेढ़ बजे लापरवाही पूर्ण वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। बैड़ी निवासी सुखलाल बेलदार ने पुलिस को बताया कि वह गांव से कोर्ट जा रहा था। इसी दौरान हुई दुर्घटना में उसके घुटनों में चोट आई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो