scriptमहिला समिति ने 11 हजार रुपए दान दिए | Women's committee donated 11 thousand rupees | Patrika News

महिला समिति ने 11 हजार रुपए दान दिए

locationहरदाPublished: Apr 02, 2020 08:29:08 pm

Submitted by:

gurudatt rajvaidya

नपाध्यक्ष ने गौशाला का निरीक्षण किया

महिला समिति ने 11 हजार रुपए दान दिए

महिला समिति ने 11 हजार रुपए दान दिए,महिला समिति ने 11 हजार रुपए दान दिए,महिला समिति ने 11 हजार रुपए दान दिए

हरदा। एलआईजी कॉलोनी स्थित महिला सुंदरकांड समिति द्वारा लॉकडाउन से उत्पन्न वितरीत परिस्थिति में जरुरतमंदों को मदद पहुंचाने के लिए नगर पालिका को 11 हजार रुपए नकद की सहायता की। नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि समिति के अध्यक्ष कविता खंडेलवाल ने 11000 की राशि का नकद दान दी गई। इस राशि से गरीब परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा। जैन ने बताया कि गुरुवार को नपा द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय रसोई के माध्यम से निर्णय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा गुरुवार को 94 मोदी किट राशन किट बांटी गई। अब तक करीब 350 परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई जा चुकी है।
नपाध्यक्ष ने गौशाला का निरीक्षण किया
नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने गुरुवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने साफसफाई व गौसेवा के लिए उपलब्ध संसाधनों को देखा। उन्होंने मोक्ष गोबर कास्ट केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जैन द्वारा दामजीपुरा से आए 13 मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था भी कराई गई। अनूप जैन, दुर्गेश राठौर आदि उपस्थित थे।
————————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो