scriptजागरुकता से अपना और दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रख सकते हैं | You can also protect your life and the life of others with awareness | Patrika News

जागरुकता से अपना और दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रख सकते हैं

locationहरदाPublished: Jan 17, 2020 11:23:04 pm

Submitted by:

rakesh malviya

राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह समापन पर विद्यार्थियों ने निकाली रैली

जागरुकता से अपना और दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रख सकते हैं

जागरुकता से अपना और दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रख सकते हैं

हरदा. बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना बहुत जरुरी है, इसके जरिए हम अपना जीवन सुरक्षित रख सकते हैं। यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाए। हमारी जागरुकता से हम अपना और दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रख सकते हैं। यह संदेश छात्र-छात्राओं ने शहर में यातायात जागरुकता रैली निकालते हुए लोगों को दिया। मौका था यातायात पुलिस द्वारा मनाए जा रहे ३१ वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह के समापन का। शुक्रवार को शहर के नेहरु स्टेडियम से छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। जो अस्पताल चौराहा, नईसब्जी होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची।
यातायात नियमों की जानकारी दी
इस मौके पर यातायात थाना प्रभारी सूबेदार अर्जुनसिंह वास्केल ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।इसलिए हर साल सडक़ सुरक्षा सप्ताह मनाने का उद्देश्य नागरिकों को सडक़ परिवहन नियमों के प्रति जागरुक करना है। एसपी भगवतसिंह विरदे, एएसपी गजेंद्रङ्क्षसह वर्धमान सिंह एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में चलाए गए राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह का समापन कार्यक्रम शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित किया गया। इस मौके पर एसडीओपी मालवीय ने सप्ताह अंतर्गत आयोजित हुईं प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्रदेकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी वास्केल, रक्षित निरीक्षक अनिल कुमार कबरेती, सूबेदार वर्षा गौर, एएसआई अमित सोलंकी, प्रधान आरक्षक महेश शर्मा, आरक्षक विमल, राजेश कुशवाह, बृजेश यादव आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो