script

भारत के मन की बात मोदी के साथ की हुई शुरुआत

locationहरदोईPublished: Feb 22, 2019 10:27:34 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के मन की बात मोदी के साथ पेटिका में जनसामान्य के सुझाव मोदी तक पहुंचाने के अभियान की शुरुआत आज हरदोई से की गई।

narendra modi

PM Narendra Modi

हरदोई. भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के मन की बात मोदी के साथ पेटिका में जनसामान्य के सुझाव मोदी तक पहुंचाने के अभियान की शुरुआत आज हरदोई से की गई। इस अभियान में लोगों को क्षेत्रीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विकास की भागीदारी में सुझाव देने के लिए एक सुझाव पत्र दिया गया।
ये भी पढ़ें- योगी सरकार ने 10 सूचना आयुक्तों के नाम किए घोषित, IAS अफसर समेत इन लोगों को दी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

प्रत्येक विधानसभा में अलग-अलग स्थानों पर तथा नगर पालिका, नगर पंचायत व अन्य मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर पेटिका के माध्यम से जनता के सुझाव केंद्रीय कार्यालय दिल्ली को भेजा जाना है। इस बात की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना इलेक्शन मेनिफेस्टो बनाते समय जनता के विचारों और सुझावों को इसमें समाहित करेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो