scriptगन्ना किसानों के लिए आई बड़ी खबर, इस तारीख तक कराना होगा यह काम नहीं तो परेशान हो जाएंगे किसान | big news for Sugar cane farmers | Patrika News

गन्ना किसानों के लिए आई बड़ी खबर, इस तारीख तक कराना होगा यह काम नहीं तो परेशान हो जाएंगे किसान

locationहरदोईPublished: Sep 18, 2018 02:41:46 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

गन्ना किसानों के लिए आई बड़ी खबर, इस तारीख तक कराना होगा यह काम नहीं तो परेशान हो जाएंगे किसान

Sugar cane farmers

गन्ना किसानों के लिए आई बड़ी खबर, इस तारीख तक कराना होगा यह काम नहीं तो परेशान हो जाएंगे किसान

हरदोई. गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर आई है। अगर गन्ना किसानों को अपना गन्ना मिलों को बेचना है तो उन्हें यह काम जरूर करना पड़ेगा, अन्यथा उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह के अनुसार गन्ना किसानों को पेराई सत्र 2018-19 हेतु कराये गये गन्ना सर्वेक्षण का ग्राम स्तरीय प्रदर्शन एवं अनन्तिम कैलेंडर का वितरण 23 सितम्बर 2018 तक किया जायेगा और उसके उपरान्त समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन गन्ना समितियों में किया जायेगा।
उन्होंने गन्ना किसानों से कहा है कि गन्ना का सर्वे, बेसिक कोटा इत्यादि की जानकारी करते हुए अपना अनन्तिम कैलेंडर प्राप्त कर लें और यदि कोई त्रुटि प्रकाश में आती है तो तत्काल अपने क्षेत्र के कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय अधिकारी से सम्पर्क कर सही करा लें ताकि पेराई सत्र के दौरान गन्ना आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कहा कि जिन किसानों ने अभी तक अपना घोषण पत्र एवं समिति की वैधानिक सदस्यता न की हो वह 30 सितम्बर 2018 तक घोषणा पत्र जमा करते हुए समिति की सदस्यता ग्रहण कर लें अन्यथा पेराई सत्र 2018-19 में उनकी गन्ना आपूर्ति चीनी मिलों में कराया जाना सम्भव नहीं होगा। जिसके लिए किसान स्वयं जिम्मेदार होगें।
उन्होंने कहा है कि किसी भी जानकारी के लिए ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी रूपापुर के MOB 7081202540, हरियावां व लोनी 7081202529 तथा बघौली 7081202521 पर एवं सचिव रूपापुर 7081202560, हरियावां 7081202349, लोनी 7081202350 तथा बघौली के सचिव के मो0नं0- 7081202342 पर किसान अपने क्षेत्र के गन्ना अधिकारियों से वार्ता कर सकते है । उप कृषि निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार मिश्र ने बताया है कि जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देशानुसार माह सितम्बर का आयोजित किया जाने वाला किसान दिवस 19 सितम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय कृषि प्रक्षेत्र, करसुआग्रान्ट, विकास खण्ड टोडरपुर में आयोजित किया जायेगा। इस सन्दर्भ में उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त किसान भाई किसान दिवस पर आकर प्रतिभाग करें तथा किसान दिवस के अवसर पर सम्बन्धित विभागो के अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि किसान दिवस में समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो