scriptअमित शाह का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में हुई छीनाझपटी | Congress leaders protest against Amit Shah and BJP sarkar | Patrika News

अमित शाह का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में हुई छीनाझपटी

locationहरदोईPublished: May 18, 2018 09:18:17 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में अमित शाह और भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया।

Congress leaders protest against Amit Shah and BJP sarkar

अमित शाह का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में हुई छीनाझपटी

हरदोई. जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में अमित शाह और भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जुझारू प्रदेश अध्यक्ष सांसद राजब्बर के निर्देशानुसार कर्नाटक में भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या करते हुए जनादेश का अपमान किए जाने से आक्रोशित कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस की नाकाबंदी के बावजूद भी अमित शाह और भाजपा का पुतला फूंक दिया।

जमकर हुई नारेबाजी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहादुरी के साथ पुलिस से संघर्ष किया और भाजपा अमित शाह के तानाशाही रवैये का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस में छीनाझपटी भी हुई लेकिन पुलिस भी पुतला दहन रोक नहीं पाई। जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन को लेकर पुलिस ने भी खूब प्रयास किया कि अमित शाह का पुतला फूंकने से रोका जा सकें लोकिन पुलिस पुतला दहन को रोकने में पूर्ण रूप से नाकाम साबित हुई। आखिरकार कांग्रेसियों और पुलिस में छीनाझपटी के बाद भी अमित शाह के पुतला दहन रोका नहीं जा सका।

ये लोग रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव विक्रम पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, जिला महासचिव साधू सिंह सोमवंशी, डॉ श्याम प्रकाश शुक्ला, सत्यबोध प्रकाश, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधा तिवारी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता देवी, नगर पालिका परिषद पूर्व प्रत्याशी जमील अहमद अंसारी कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी निर्भान सिंह यादव गोविंद सिंह, भुवनेश प्रताप सिंह, आशेष सिंह, दीपक कुशवाहा, अमित पाल, पृथ्वीपाल, शिवकुमार टीटू, श्रीप्रकाश मिश्रा, देवदत्त कोरी, शिवलाल, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस का प्रजातन्त्र बचाओ दिवस हरदोई

आशीष कुमार सिंह जिला कार्यवाहक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई ने बताया है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद राज बब्बर के निर्देशानुसार 18 मई को हरदोई कलेक्ट्रेट परिसर में धरना स्थल पर हरदोई जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रजातंत्र बचाओ दिवस के रूप में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो