scriptदूल्हे की टांग कटने के बाद भी दुल्हन ने उसी से की शादी, लोग बोले- सबको मिले ऐसी जीवनसंगिनी | even after the groom leg was cut, the bride got married | Patrika News

दूल्हे की टांग कटने के बाद भी दुल्हन ने उसी से की शादी, लोग बोले- सबको मिले ऐसी जीवनसंगिनी

locationहरदोईPublished: May 18, 2022 04:43:32 pm

Submitted by:

lokesh verma

विवाह फिल्म की तरह ही हरदोई में भी एक ऐसी घटना घटी, जिसने सबको झकझोर दिया। शादी से पहले दूल्हे का पैर कटा तो सबने मुंह मोड़ लिया, लेकिन दुल्हन ने टांग कटने के बाद भी उसे से शादी कर समाज के सामने एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। दुल्हन के इस फैसले की हर कोई तारीफ कर रहा है।

even-after-the-groom-leg-was-cut-the-bride-got-married.jpg
जीवन में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं, जब अपने भी साथ छोड़ देते हैं। लेकिन, यूपी की एक युवती ने ऐसी मिसाल पेश की है कि आप भी उसकी तारीफ करेंगे। विवाह फिल्म तो आपको याद ही होगी, जब शादी से ऐन पहले घर में आग लग जाने के कारण नायिका (अमृता राव) का शरीर झुलस जाता है, लेकिन इसके बाद भी नायक (शाहिद कपूर) उसके साथ उसी हालत में अस्पताल में ही शादी करता है। कुछ ऐसा ही वाक्या हरदोई मेें घटित हुआ है। जहां के रहने वाले आदित्य की शादी 12 मई को लखीमपुर खरी जिले की रहने वाली सरोजिनी से होनी थी। लेकिन, शादी से पहले एक हादसे में आदित्य घायल हो गया और डॉक्टरों को उसकी एक टांग घुटने से काटनी पड़ी। जब यह बात रिश्तेदारों को पता चली तो कुछ ने शादी का भी विरोध किया। जबकि सरोजिनी आदित्य से ही शादी करने को लेकर अड़ गई। सरोजिनी ने कहा कि अगर शादी के बाद ऐसा होता तो क्या करते। उसकी इस बात का किसी के पास कोई जवाब नहीं था। इसके बाद पूरे रीति रिवाज से दोनों की शादी कराई गई।
दरअसल, हरदोई जिले के हन्न पसिगवां गांव के रहने वाले आदित्य का रिश्ता लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के गांव जमुका की रहने वाली सरोजिनी से तय हुआ था। इस रिश्ते से दोनों परिवार बेहद खुश थे और एक महीने पहले से ही घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बता दें कि सरोजिनी के पित रामशंकर किसान हैं, जबकि मां का निधन हो चुका है। सरोजिनी को पिता और दादा-दादी ने ही पाल पोषकर बड़ा किया है। सरोजिनी के दो भाई भी हैं, जो छोटे हैं। रिश्ता होने के बाद जून 2021 में तिलक हो गया था और शादी इस साल 12 मई की तय थी। वहीं, आदित्य के पिता कलक्टर भी किसान हैं और उनका एक टेंट हाउस भी है। आदित्य चार भाई और चार बहन हैं। भाइयों में आदित्य तीसरे नंबर का है, जो पिता के साथ टेंट हाउस संभालता है।
आदित्य के पिता ने बताया कि एक अप्रैल की रात आदित्य जहानीखेड़ा गांव जा रहा था। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने आदित्य की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसका पहले शाहजहांपुर में इलाज कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। चार अप्रैल को लखनऊ में उसके पैर की प्लास्टिक सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने इंफेक्शन से आदित्य की जान बचाने के लिए घुटने से उसकी टांग काट दी।
यह भी पढ़ें- शादी के घर से एक करोड़ के जेवर से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी में छत से कूदती दिखी नौकरानी

सरोजिनी का उत्तर सुनते निरुत्तर हो गए परिजन

आदित्य के साथ हुए हादसे से उसके परिवार के साथ ही सरोजिनी का परिवार भी बेहद दुखी था। सरोजिनी पर तो मानों जैसे पहाड़ ही टूट पड़ा था। आदित्य की टांग कटने की खबर मिलते ही रिश्तेदारी की महिलाओं में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। महिलाएं कहने लगींं कि जब टांग ही कट गई तो लड़का कैसे कमाएगा और लड़की को कैसे खुश रखेगा। जब इस बारे में सरोजिनी से पूछा गया तो उसने साफ कह दिया कि चाहे कुछ भी हो जाए वह आदित्य से ही शादी करेगी। अगर शादी के बाद यह हादसा हाेता तो क्या करते। यह सुनते ही सभी लोग निरुत्तर हो गए। इसके बाद परिवार वालों ने धूमधाम से 12 मई को ही आदित्य से सरोजिनी की शादी की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो