scriptकिसान के बेटे ने बनाया विश्व रिकार्ड, 4187 फिट लंबे रिबन पर लिखी सम्पूर्ण गीता | full geeta written on 4187 feet long ribbon by this boy | Patrika News

किसान के बेटे ने बनाया विश्व रिकार्ड, 4187 फिट लंबे रिबन पर लिखी सम्पूर्ण गीता

locationहरदोईPublished: Sep 04, 2018 07:24:06 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

4187 फिट लंबे रिबन पर सम्पूर्ण भगवत गीता लिखकर गिनीज आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने वाले आर्यन सिंह को सम्मानित किया गया

hardoi news

किसान के बेटे ने बनाया विश्व रिकार्ड, 4187 फिट लंबे रिबन पर लिखी सम्पूर्ण गीता

हरदोई. तीन माह 18 दिन में 4187 फिट लंबे रिबन पर सम्पूर्ण भगवत गीता लिखकर गिनीज आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने एवं जनपद को गौरान्वित करने वाले सिटी के मोहल्ला कृष्ण नगरिया निवासी किसान मुन्नू सिंह के पुत्र आर्यन सिंह को रसखान प्रेक्षाग्रह में समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट सतीश कुमार सिंह एवं चार बार गिनीज आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुके प्रदेश के बनारस जनपद के जगदीश पिल्लई ने आर्यन सिंह को गिनीज आफ वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
बाधाओं को पार करने वालों की होती है जीत

मजिस्ट्रेट ने आर्यन को बधाई देते हुए कहा कि एक रिबन पर भगवत गीता सम्पूर्ण सार लिखने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत एवं लगन है। इसी मेहनत का फल इसने प्राप्त किया है और जनपद का नाम भी विश्व में चमकया है। जगदीश पिल्लई ने आर्यन को बधाई देते हुए कहा कि गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के नियम काफी कड़े है और जो इन बाधाओं को पार कर लेते हैं, वही यह मुकाम हासिल कर पाते है।
हर तरफ उपलब्धि की चर्चा

4187 फीट लम्बा फीते पर भगवद गीता लिखकर यूरेशिया विश्व रिकॉर्ड एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया में अपना नाम दर्ज कर हरदोई का नाम रोशन करने के लिए आर्यन सिंह को हरदोई के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अपने आवास पर आर्यन को सम्मानित किया। उधर नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने भी पूर्व सभासद रानू त्रिवेदी, प्रियम मिश्रा के साथ समारोह पूर्वक आर्यन सिंह को सम्मानित किया है। इस मौके पर सभी ने उनकी तारीफ की। हर ओर आर्यन सिंह की उपलब्धि की चर्चा के साथ सराहना हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो