script

गांधी जयंती पर होंगे यह कार्यक्रम, साथ ही दिया जाएगा खादी वस्त्रों के प्रयोग पर जोर

locationहरदोईPublished: Sep 16, 2018 07:59:28 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

गांधी जयंती पर खादी वस्त्रों के प्रयोग करने पर दिया जाएगा जोर

gandhi jayanti

गांधी जयंती पर होंगे यह कार्यक्रम, साथ ही दिया जाएगा खादी वस्त्रों के प्रयोग पर जोर

हरदोई. गांधी जयंती के अवसर पर जिले ख़ास कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे है। जिसमें जनपद व्यापी स्वच्छता अभियान के अलावा बड़े पैमाने पर बुनकरों का सम्मान और सामाजिक सद्भाव प्रेरक कार्यक्रम शामिल है। कार्यक्रमों गांधी भवन में होगा, जहां लगे शिलापट के मुताबिक देश की आजादी के लिए गांधी जी ने इसी स्थान पर जनसभा की थी। इसमे जिले की महिलाओं ने आजादी की लड़ाई के लिए अपने आभूषणों को दान किया था और आम जनमानस ने यहां विदेशी कपड़ों की होली जलाकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन किया था।
गांधी जयंती पर खादी प्रयोग पर जोर

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि गांधी जी की 150 वी जयंती के अवसर पर स्वच्छता एवं खादी प्रयोग पर विशेष जोर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर सहित सम्पूर्ण जनपद को स्वच्छ बनाने में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को अपने मोहल्लों एवं गांवों में सामूहिक रूप से स्वच्छता ही सेवा को धर्म मानते हुए सफाई करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। 2 अक्टूबर तक सभी लोग अपने मोहल्लों एवं गांवों को साफ-सुथरा करने के लिए लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही इस दिन जिला चिकित्साय में होने वाले रक्त दान शिविर में रक्त दान करेंगे।
जिलाधिकारी ने समस्त जिलास्तरीय, तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांधी जयंती से एक दिन पहले अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अपने-अपने कार्यालयों की सफाई करें। खादी कपड़ों की 2 से 9 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में बुनकरों को पुरस्कत किया जाएगा।
सुबह से शाम तक होंगे कई कार्यक्रम

गाधी जयंती पर सुबह 05.30 बजे समस्त निकायों एवं ग्राम पंचायतों में अधिशासी अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी विशेष सफाई करायेगें। इसके बाद 6 बजे नगर के सभी विद्यालयों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी, जहां जिलाधिकारी द्वारा सुबह 07.30 बजे गांधी जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण करेंगे। इसके बाद सुबह 7.50 बजे सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा 8 बजे सभी कार्यालयों, विद्यालयों एवं दूसरी संस्थाओं में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के एक बड़े चित्र पर माल्यापर्ण किया जायेगा। उसके बाद गांधी जी व्यक्तित्व व कृतित्व, जीवन संघर्ष, देश सेवा, जीवन मूल्यों एवं विशेष रुप से निर्बलों के कल्याण व अन्त्योदय की अवधारण, भावनात्मक राष्ट्रीय एकता की भावना तथा देश की अखण्डता के प्रति किये कार्यों एवं विचारों को बताया जायेगा। सुबह 10.30 बजे ‘पैदल चल’ प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट स्टेडियम में किया जायेगा। इसके बाद गांधी भवन में सर्व धर्म प्रार्थना, चरखा व यज्ञ, राजकीय पुस्तकाय और सर्वोदय आश्रम द्वारा गांधी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पुस्तक प्रदर्शनी और कुष्ठ रोगियों एवं निराश्रित व्यक्तियों के सहायतार्थ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं प्रर्दशनी का आयोजन किया जायेगा।
रक्त दान भी किया जाएगा

इन कार्यक्रमों के बाद सम्प्रेक्षण गृहण में बाल बंदियों को फल एवं वस्त्र दिए जाएंगे। समस्त सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में विभागाध्यक्ष व प्रधानाचार्य अपने हाथों से वृक्षारोपण करेंगे। गांधी भवन में जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगता की जायेगी। रेडक्रास सोसाइटी द्वारा जिलाचिकित्सालय में रक्त दान शिविर आयोजित किया जायेगा। इसके बाद 12 बजे रेडक्रास सोसाइटी द्वारा जिला पुरूष महिला चिकित्सालय में फल वितरण और दोपहर 03 बजे गांधी भवन में प्रतियोगिकता का आयोजन किया जायेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो