scriptसामाजिक न्याय समिति रिपोर्ट को लागू कराने के लिए आवाज बुलंद करें : सुनील अर्कवंशी | Hardoi Suheldev Bharatiya Samaj Party State President Sunil Arkvanshi | Patrika News

सामाजिक न्याय समिति रिपोर्ट को लागू कराने के लिए आवाज बुलंद करें : सुनील अर्कवंशी

locationहरदोईPublished: Aug 31, 2020 04:31:29 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

हरदोई जिला के ग्राम पूरा बहादुर में भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया।

सामाजिक न्याय समिति रिपोर्ट को लागू कराने के लिए आवाज बुलंद करें : सुनील अर्कवंशी

सामाजिक न्याय समिति रिपोर्ट को लागू कराने के लिए आवाज बुलंद करें : सुनील अर्कवंशी

हरदोई. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने कहाकि अतिपिछड़ों की इस लड़ाई को मजबूत लोग नहीं लड़ेंगे हमको आपको लड़ना है।

हरदोई जिला के ग्राम पूरा बहादुर में भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। इस प्रदर्शन के मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी थे। प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने एक जोश भरा भाषण देते हुए कहाकि, अतिपिछड़ों की इस लड़ाई को हमको आपको लड़ना है। 27 फीसद आरक्षण का वर्गीकरण सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.ओमप्रकाश राजभर ने सरकार से लड़कर सामाजिक न्याय समिति का गठन कराया। आयोग ने रिपोर्ट सरकार के समक्ष 3 माह में ही प्रस्तुत कर दिया। लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी योगी सरकार सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू नहीं कर रही है। अतिपिछड़ों सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू कराने के लिए सुभासपा अध्यक्ष मा.ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में आवाज बुलंद करें।
कार्यक्रम मे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मसिंह अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश अर्कवंशी, गोपमाउ विधानसभा अध्यक्ष विनोद अर्कवंशी, रामपाल पाल, बाबू गौतम, रामकरण गौतम, जेजेराम गौतम, मो.मुन्ना खान, मनीष पाल, प्रमोद अर्कवंशी, रामकुमार अर्कवंशी, ओमप्रकाश गौतम, रामनिवास सक्सेना, दूबर सक्सेना मुन्ना अर्कवंशी सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो