script

जब पुलिस कप्तान बने बुलेट राजा, नजारा देख सडकों पर थम से गए लोग

locationहरदोईPublished: Nov 20, 2017 12:56:34 pm

तड़तड़ करती बुलेट दौड़ाकर एसपी साहब जब निकले…

SP Vipin Mishra bike rally for awareness in voters Hardoi News

जब पुलिस कप्तान बने बुलेट राजा, नजारा देख सडकों पर थम से गए लोग

हरदोई. पिछले निकाय चुनाव में बेहद कम हुई वोटिंग को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करने में लगा है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक करने व निष्पक्ष भयमुक्त वातावरण रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बीते दिनों जहां डीएम शुभ्रा सक्सेना ने स्कूटी पर महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पूरे शहर में स्कूटी दौड़ाकर महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया था, तो अब बारी पुलिस कप्तान की थी।
जब बुलेट से निकले एसपी साहब

पुलिस कप्तान विपिन मिश्र ने करीब 37 सालों बाद किसी दोपहिया वाहन का प्रयोग किया। एसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बुलेट राजा की तरह तड़तड़ करती बुलेट दौड़ाकर पूरे शहर में वोटर जागरूकता रैली निकाली। बुलेट पर पुलिस कप्तान विपिन मिश्र और साथ में एडीएम डॉ विपिन सहित बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी शहर में बुलेट दौड़ाते नजर आए।
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने दिखाई हरी झंडी

पुलिस लाइन सभागार से बुलेट लेकर निकले पुलिस कप्तान विपिन मिश्र, एडीएम डॉ विपिन के साथ एएसपी ज्ञानंजय सहित पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों को डीएम शुभ्रा सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर वोटर जागरूकता रैली के लिए रवाना किया। रैली लेकर निकलने से पहले पुलिस कप्तान ने बुलेट का ट्रायल किया। करीब 37 वर्षो बाद किसी दोपहिया वाहन को चलाने निकले एसपी हेलमेट सहित बुलेट को लेकर निकलते ही बुलेट राजा की तरह बुलेट दौड़ाते नजर आए।
लोगों को किया जागरुक

पुलिस लाइन से बुलेट और अन्य दोपहिया वाहनों पर निकली वोटर जागरूकता रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर की कई रोडों से होते हुए वापस पुलिस लाइन जाकर खत्म हुई। इससे पहले गत दिन डीएम शुभ्रा सक्सेना की स्कूटी से वोटर जागरूकता संदेश यात्रा को पुलिस कप्तान विपिन मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। डीएम की स्कूटी पर सिटी में सदेंश यात्रा फिर पुलिस कप्तान की बुलेट रैली ने शहर के लोगों में मतदान डेट 22 नवंबर से पहले ही मतदान उत्सव का एहसास करा दिया है। पुलिस कप्तान विपिन मिश्र ने कहा कि वोटर जागरूकता संदेश यात्राएं निकालने के साथ ही पूरे जिले में भय मुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण बनाने के लिए डीएम के निर्देशन में प्रशासन पूरी तरह से सजगता से कार्य कर रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो