scriptपुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, पूर्व प्रधान के भतीजे हैं दोनों मृतक | Two brother killed in Hardoi due to old ranjish | Patrika News

पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, पूर्व प्रधान के भतीजे हैं दोनों मृतक

locationहरदोईPublished: Nov 15, 2020 02:08:22 pm

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। एएसपी ने बताया कि दोनों तरफ से हुए विवाद में पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, पूर्व प्रधान के भतीजे हैं दोनों मृतक

पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, पूर्व प्रधान के भतीजे हैं दोनों मृतक

हरदोई. जनपद हरदोई में दिवाली की रात दो सगे भाइयों की हत्या से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पाली थाना इलाके के खमरिया गांव में शनिवार रात दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों मृतक प्रधान के भतीजे बताए जा रहे हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। एएसपी ने बताया कि दोनों तरफ से हुए विवाद में पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

दो सगे भाइयों की हत्या

वारदात पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया की है। यहां के निवासी मुकेश और सुनील कुमार पुत्र हरी सिंह यादव का शनिवार देर रात उसी गांव के निवासी प्रधानपति विजय सिंह यादव और उनके पुत्रों बब्बर शेर, बबले, नाहर सिंह और नरसिंह से पुरानी रंजिश में विवाद हो गया। इस पर विजय सिंह यादव ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में गोली लगने से मुकेश और सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतक पूर्व प्रधान महिपाल सिंह यादव के भतीजे हैं। जानकारी के मुताबिक मौजूदा प्रधान पति और पूर्व प्रधान के बीच बीते कई सालों से रंजिश चल रही है। वहीं पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। एएसपी ने बताया कि दोनों तरफ से हुए विवाद में पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो