scriptहाथरस गैंगरेप: गुस्से में बॉलीवुड, कंगना बोलीं- सरेआम गोली मार दो तो अक्षय बोले- फांसी पर लटका दो | akshay kumar and kangana ranaut angry reaction on hathras gangrape | Patrika News

हाथरस गैंगरेप: गुस्से में बॉलीवुड, कंगना बोलीं- सरेआम गोली मार दो तो अक्षय बोले- फांसी पर लटका दो

locationहाथरसPublished: Sep 30, 2020 11:30:09 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– बाॅलीवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut और अभिनेता Akshay Kumar ने Hathras Gangrape पर जाहिर किया अपना गुस्सा
– बेटियों से दरिंदगी करने वाले दुष्कर्मियों को सरेआम गोली मार देनी चाहिए: कंगना
– बिटिया के दोषियों को फांसी होनी चाहिए: अक्षय कुमार

akshay-kangna.jpg
हाथरस. निर्भया कांड की यादें ताजा करने वाले हाथरस गैंगरेप को लेकर लोगों का गुस्सा उबाल पर है। लोग जगह-जगह प्रदर्शन कर हाथरस की बेटी के लिए न्याय मांग रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड की ओर से भी इस केस में कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और अभिनेता अक्षय कुमार ने हाथरस गैंगरेप पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कंगना ने दुष्कर्मियों को सरेआम गोली मारने की तो अक्षय कुमार ने दरिंदों को फांसी देने की मांग की है।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने हाथरस गैंगरेप गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि बेटियों से दरिंदगी करने वाले दुष्कर्मियों को सरेआम गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों से दुष्कर्म को रोकने का यही एक सही सुझाव है। साल दर साल गैंगरेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाथरस की बेटी की मौत देश के लिए दुख की खबर है। हमें हर हाल में ऐसी घटनाओं को रोकना ही हाेगा।
बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए हमें आवाज उठानी होगी

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाथरस गैंगरेप पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि हाथरस में जो हुआ उससे मन में गहरा गुस्सा है। बिटिया के दोषियों को फांसी होनी चाहिए। आखिर इस तरह के जघन्य अपराध होना कब बंद होंगे? इसके लिए कड़े कानून और उसके सख्ती से पालन की जरूरत है। बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए हमें आवाज उठानी होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो