scriptदो समुदायों की बस्ती में अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने से तनाव, लोगों ने भाजपा नेताओं पर लगाया बड़ा आरोप | ambedkar statue broken in dalit muslim basti breaking news | Patrika News

दो समुदायों की बस्ती में अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने से तनाव, लोगों ने भाजपा नेताओं पर लगाया बड़ा आरोप

locationहाथरसPublished: Nov 24, 2018 01:46:22 pm

Submitted by:

suchita mishra

लोगों का आरोप आपस में लड़ाने के लिए बीजेपी नेताओं ने साजिश की है।

statue

statue

हाथरस। जिले के सदर कोतवाली इलाके के लाला के नगला में लगी अम्बेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से अम्बेडकर अनुनायियों में काफी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। इलाके के लोगों का मानना है कि ये हरकत रात में करीब ढाई बजे के आसपास हुई है। वहां रहने वाली एक महिला ने बताया कि करीब डेढ़ बजे तक एक हलवाई की दुकान खुलती है, तब तक सब सही था। करीब ढाई बजे के आसपास ऐसा हुआ होगा। लोगों का आरोप है कि इलाके में रात बीजेपी वालों की मीटिंग हुई है। ये बस्ती दलित और मुस्लिमों की है। उनके बीच झगड़ा कराने के लिए ऐसा किया गया है। लोगों का कहना है कि 35 सालों में आज तक ऐसी कोई हरकत यहां नहीं हुई है। ये पहली बार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो